फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Motorcyclist killed after being hit by an out-of-control truck.

Ghaziabad News: बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by an out-of-control truck.
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव सीकरी कलां के समीप रविवार रात एक बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव दौसा बंजारपुर निवासी नितीश ने बताया कि उनके बड़े भाई सचिन पयाल (32) नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। रविवार रात वह किसी काम से बाइक से मोदीनगर जा रहे थे।
विज्ञापन

बताया गया कि जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव सीकरी कलां स्थित देव विहार कॉलोनी के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सचिन अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी सोनिया और मां राजवती सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मृतक के भाई नितीश की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed