{"_id":"66939a7d0b0af96d1c0984eb","slug":"mother-along-with-her-lover-created-a-false-story-of-son-s-kidnapping-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मां ने प्रेमी संग मिलकर रची बेटे के अपहरण की झूठी कहानी, हैरान कर देने वाली है वजह; आरोपियों ने उगला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मां ने प्रेमी संग मिलकर रची बेटे के अपहरण की झूठी कहानी, हैरान कर देने वाली है वजह; आरोपियों ने उगला राज
Sun, 14 Jul 2024 02:59 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 14 Jul 2024 02:59 PM IST
सार
डीसीपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक महिला ने सूचना दी कि उसके बेटे का अपहरण हो गया है। उसने दो युवकों पर इसका संदेह जताया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को किशोर के अपहरण की शिकायत की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला ने इसलिए बेटे के अपहरण की झूठी कहानी तैयार की, ताकि आरोपी पक्ष जेल से बाहर न आ सके। महिला ने उनपर पहले दुष्कर्म और फिर घर में घुसकर मारपीट करने के मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में मामला फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिनल की थी।
विज्ञापन
डीसीपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक महिला ने सूचना दी कि उसके बेटे का अपहरण हो गया है। उसने दो युवकों पर इसका संदेह जताया था। मामले की जांच करने पर पता चला कि महिला ने जिन लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया था, उनमें से एक पर उसने पूर्व में दुष्कर्म का मुदकमा दर्ज कराया था। इसके बाद इन्हीं लोगों पर घर में घुसकर पिटाई करने के आरोप में भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
महिला चाहती थी कि यह पक्ष जेल से बाहर न आ सके, इसलिए उसने दोबारा से अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे के अपहरण की झूठी कहानी तैयार करके पुलिस को सूचना दी। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया, उनकी भूमिका की जांच करने पर कोई साक्ष्य नहीं मिले। महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ हुई तो उन्होंने पूरा राज उगल दिया।
विज्ञापन