फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   More than Rs 15 crore was spent, pure air was available only for 11 days

Ghaziabad News: 15 करोड़ से ज्यादा की राशि हुई खर्च, सिर्फ 11 दिन मिली शुद्ध हवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
More than Rs 15 crore was spent, pure air was available only for 11 days
सुमित शिशौदिया
विज्ञापन

साहिबाबाद। जिले की वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए 15 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च हो चुके हैं लेकिन नतीजा यह रहा कि इस साल शहर के लोगों को महज 11 दिन ही साफ हवा मिली पाई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष से भी कम है। चिंता की बात है कि लोगों को 187 दिनों में 114 दिन प्रदूषण झेलना पड़ा, जबकि 57 दिन सबसे खतरनाक स्थिति रही। करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद बारिश ने दो दिन में प्रदूषण साफ कर दिया। राहत की बात है कि चार दिन से लगातार शहर का एक्यूआई ग्रीन जोन में है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) साल में सबसे कम 36 रही।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की साइट पर रविवार सुबह से ही शहर का वातावरण साफ स्थिति में बना रहा। सुबह नौ बजे से ही एक्यूआई 40 पर बना था। शाम पांच बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक्यूआई जारी किया जो इस साल में सबसे कम 36 रहा। आंकड़े बताते हैं कि एक जनवरी 2024 से सात जुलाई तक 11 दिन शहर का एक्यूआई ग्रीन जोन में रहा जिससे लोगों को राहत मिली, जबकि औसत श्रेणी में 114 दिन और बेहद खराब श्रेणी में 57 दिन रहा। 2023 में लोगों को सर्वाधिक 478 एक्यूआई पर मास्क लगाना पड़ा था। पिछले साल ही पीएम 2.5 मानक से काफी ज्यादा 76.10 दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

यह प्रस्ताव किए गए थे पास
नगर निगम की 15वें वित्त आयोग की बैठक में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए 15 करोड़ से ज्यादा की राशि के प्रस्ताव पास हुए थे। इसमें शनि मंदिर से जीटी रोड तक राकेश मार्केट पर डेंस द्वारा सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य- 98 लाख रुपये, कालकागढ़ी चौक से होली चाइल्ड चौक होते हुए पुल के ऊपर डेंस द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य- 51 लाख रुपये, नवयुग मार्केट में जीडीए के कोने से सिद्धार्थ स्कूल, दुर्गा भाभी चौक, हापुड़ रोड वाल्मीकि पार्क के कोने तक, उडुप्पी होटल के सामने, आंबेडकर पार्क के पीछे सड़क सुधार का कार्य- एक करोड़ 67 लाख रुपये, कनावनी पुलिया से गुर्जर चौक तक सड़क सुधार कार्य-एक करोड़, आरडीसी में पिंक शौचालय से हिंट चौक तक मरम्मत कार्य- 6 करोड़ 43 लाख रुपये, मेरठ रोड से वरदान अस्पताल तक सड़क निर्माण कार्य- 2 करोड़ 12 लाख रुपये, मेरठ रोड से सिहानी गार्बेज फैक्टरी तक सड़क निर्माण कार्य- एक करोड़ 6 लाख, डायमंड तिराहे से विवेकानंद तिराहे तक मरम्मत कार्य- एक करोड़ 12 लाख और राजनगर के विभिन्न सेक्टर में एक करोड़ 60 लाख से डेंस कार्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच साल का अधिकतम एक्यूआई
2023 - 478
2022 - 487
2021 - 485
2020 - 484
2019- 499
-------------------------------
पांच साल में अवैध फैक्टरी सील
2023-24 - 312
2022-23 -377
2021-22 -350
2020-21 -185
-----------------------------------
बयान
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक विकास मिश्र का कहना है कि बारिश से प्रदूषण का स्तर बेहद कम हुआ है। यह प्रभाव अगले कई दिनों तक बना रहेगा। नगर निगम और अन्य विभागों के साथ वायु गुणवत्ता पर काम समय समय पर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed