{"_id":"6a8f492de39b3ea48108c0d9","slug":"more-than-one-lakh-elderly-women-in-the-district-will-be-able-to-avail-the-benefit-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23160-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जिले की एक लाख से अधिक बुजुर्ग महिलाएं बसों में ले सकेंगी निशुल्क सफर का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जिले की एक लाख से अधिक बुजुर्ग महिलाएं बसों में ले सकेंगी निशुल्क सफर का लाभ
विज्ञापन
साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष या अधिक आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा का जिले की एक लाख से अधिक महिलाएं लाभ ले सकेंगी। हालांकि इसका लाभ लेने के लिए बुजुर्ग महिलाओं को अपने साथ आधार कार्ड लेकर चलना होगा। ताकि रोडवेज के परिचालक बुजुर्गों को निशुल्क यात्रा का टिकट बनाकर दे सकें। बुधवार को कौशांबी डिपो पर यात्रा करने पहुंची बुजुर्ग महिलाओं ने योगी सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई और कहा कि अब उन्हें कहीं आने-जाने के लिए बच्चों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे वह न सिर्फ अपने मायके बल्कि बेटी और अन्य रिश्तेदारियों में भी जा सकेंगी।
दरअसल, प्रदेश सरकार की ओर से लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना शुरू की गई है। इसमें का लाभ उठाने के लिए बुजुर्ग महिलाओं को सफर के दौरान अपना आधार कार्ड साथ रखना होगा। इससे उनकी उम्र की पहचान हो सकेगी। जिले के एक प्रशासनिक अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि गाजियाबाद में एक लाख से अधिक बुजुर्ग महिलाएं हैं। जो इस योजना का लाभ ले सकेंगी। वहीं, डिपो पर बुजुर्ग धनवंती ने बताया कि मायके या किसी रिश्तेदारी में जाने के लिए किराये को लेकर सोचना पड़ता था। कई बार किराये को लेकर यात्रा भी निरस्त कर दी जाती थी, लेकिन अब योगी सरकार ने ऐसा काम किया है कि वह न केवल रिश्तेदारियों में बल्कि प्रदेश के तीर्थस्थानों पर भी जा सकेंगी।
-- --
अब तक बुजुर्ग महिलाओं की बसों में यात्रा करने की कोई गणना रिपोर्ट नहीं है। 27 से 29 तक सभी महिलाओं के लिए यात्रा निशुल्क है, लेकिन 29 अगस्त के बाद बसों में बुजुर्ग महिलाओं के सफर की गणना शुरू हो सकेगी। हालांकि इससे परिवहन निगम को कोई नुकसान नहीं होगा। चूंकि योजना के एवज में प्रदेश सरकार परिवहन निगम को 22.5 करोड़ का प्रतिमाह भुगतान करेगी।-- केसरी नंदन चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम।
विज्ञापन
--
बुजुर्ग महिलाओं की प्रतिक्रिया
गुलावठी के लिए बस पकड़ने कौशांबी डिपो पर पहुंची सुखबीरी देवी ने कहा कि सरकार की यह योजना की जितनी प्रशंसा की जाए उतना कम है। वह राखी लेकर मायके जा रहीं हैं, मालूम होता तो आधार कार्ड रख लेतीं।
एटा जा रही कुसुम ने कहा कि सरकार ने बुजुर्ग के हित में बड़ा कदम उठाया है। पहले सफर करने के लिए किराये का इंतजाम करना पड़ता था, पहली बार किसी सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए कुछ अच्छा किया है।
बिनोद कुमारी मैनपुरी जा रहीं थीं, उन्होंने कहा कि योजना लंबे समय तक चलती रहे यही चाहती हूं, ऐसा न हो कि सरकार बदलने पर बुजुर्गों की इस सेवा को भी बंद कर दिया जाए।
मेरठ जा रही अनीता ने कहा कि योगी सरकार का यह फैसला प्रशंसनीय है, इसकी जितनी तारीफ की जाए, कम है। भले ही कितने भी समृद्ध परिवार की महिलाएं हो इसका सभी लाभ लेने के लिए लालायित हैं।
-- -- --
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश सरकार की ओर से लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना शुरू की गई है। इसमें का लाभ उठाने के लिए बुजुर्ग महिलाओं को सफर के दौरान अपना आधार कार्ड साथ रखना होगा। इससे उनकी उम्र की पहचान हो सकेगी। जिले के एक प्रशासनिक अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि गाजियाबाद में एक लाख से अधिक बुजुर्ग महिलाएं हैं। जो इस योजना का लाभ ले सकेंगी। वहीं, डिपो पर बुजुर्ग धनवंती ने बताया कि मायके या किसी रिश्तेदारी में जाने के लिए किराये को लेकर सोचना पड़ता था। कई बार किराये को लेकर यात्रा भी निरस्त कर दी जाती थी, लेकिन अब योगी सरकार ने ऐसा काम किया है कि वह न केवल रिश्तेदारियों में बल्कि प्रदेश के तीर्थस्थानों पर भी जा सकेंगी।
विज्ञापन
अब तक बुजुर्ग महिलाओं की बसों में यात्रा करने की कोई गणना रिपोर्ट नहीं है। 27 से 29 तक सभी महिलाओं के लिए यात्रा निशुल्क है, लेकिन 29 अगस्त के बाद बसों में बुजुर्ग महिलाओं के सफर की गणना शुरू हो सकेगी। हालांकि इससे परिवहन निगम को कोई नुकसान नहीं होगा। चूंकि योजना के एवज में प्रदेश सरकार परिवहन निगम को 22.5 करोड़ का प्रतिमाह भुगतान करेगी।