फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   More than half the handpumps bad

आधा से ज्यादा हैंडपंप खराब

Tue, 16 May 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 16 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
More than half the handpumps bad
हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला

दलित व अल्पसंख्यक बाहुल्य वार्ड संख्या-आठ रोजी कालोनी प्रताप विहार में समस्याएं तो तमाम हैं, पर बिजली व पानी की समस्या से यहां के लोग ज्यादा परेशान हैं। गलियों के अंदर बिजली के तारों का संजाल फैला है। सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई गलियों में पैदल चलना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


इलाकाई लोगों की मानें तो अब तो वे समस्याओं के बीच रहने के आदी होते जा रहे हैं। साथ ही इस बात पर नाराजगी भी जताते हैं कि पार्षद व संबंधित विभाग के बड़े अफसरों से तमाम मर्तबा शिकायत के बाद भी आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कच्ची कालोनी वाले इस क्षेत्र में माता कालोनी, संघर्ष कालोनी और ए से लेकर डी ब्लॉक की गलियों में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा है। कब्रिस्तान के सामने लिखा है कि यहां कूड़ा डालना मना है, लेकिन वहां कूड़े का अंबर लगा है। कब्रिस्तान की देखरेख करने वालों का कहना है कि आसपास के घरों का कूड़ा लोग यहीं फेंक कर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वार्ड के वाशिंदों को पीने के पानी का भी संकट झेलना पड़ रहा है। वजह साफ है कि वार्ड में लगे तकरीबन 86 हैंडपंपों में से आधे से अधिक खराब पड़े हैं। ऐसे में लोगों को दूर-दराज लगे हैंडपंपों से पानी भरना पड़ता है।

सड़कों की हालत भी खराब है, बीते साल कुछ कालोनियों में सीवरेज पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया गया, जिसके लिए गलियों में सड़कों की खुदाई की गई। खुदाई के बाद लाइन तो डाल दी गई लेकिन आज तक उनके गड्ढे नहीं भरे गए।


 पानी के लिए नल खोजना पड़ता है। गलियों से हफ्तों कूड़ा नहीं उठता है। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है। - जैतून

लोगों ने बिजली कनेक्शन के लिए 7150 रुपये जमा किए थे। विभाग ने प्रीपेड मीटर तो लगा दिए हैं, लेकिन बिजली के खंभे नहीं लगाए। हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। - सतीश कुमार


 घर के बाहर निकलते हैं तो दरवाजा संभल कर खोलना पड़ता है, क्योंकि बाहर बिजली के केबल का जाल फैला है, तार भी जगह-जगह खुले हैं। - शहजाद

(पार्षद का दावा)
वार्ड में काफी काम कराया है, कुछ जगहों पर हैंडपंप खराब हैं, जिन्हें ठीक करने का काम चल रहा है। कूड़े की समस्या वार्ड के कुछ बाहरी हिस्सों में है क्योंकि वो दूसरे वार्ड के लोग आकर डाल जाते हैं। - अजीत सिंह भाटी, पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed