{"_id":"57374ed44f1c1b6d0c919fd8","slug":"moradabad-memu-will-be-canceled-today-passengers-will-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रद्द रहेगी मुरादाबाद मेमू, यात्रियों को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रद्द रहेगी मुरादाबाद मेमू, यात्रियों को होगी परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 15 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
memu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद-आनंद विहार और आनंद विहार से मेरठ के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन रविवार को भी रद्द रहेगी। शनिवार को भी इन ट्रेनों का संचालन रद्द रहा। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन (शनिवार और रविवार) को रद्द कर दी गई है। बीते सप्ताह भी वीकेंड पर यह ट्रेन रद्द रही थी। इसके चलते दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दोनों रूटों पर चलने वाली इस ट्रेन से हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन
सद्भावना, कोलकाता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहीं लेट
साफ मौसम के बावजूद ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस 2:30 घंटे, दिल्ली-सुल्तानपुर सद्भावना एक्सप्रेस 3:30 घंटे, बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस 5:55 घंटे, भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस 6:35 घंटे, मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर 2:25 घंटे लेट रही।
विज्ञापन