{"_id":"6a2db84ef95accca210cb11b","slug":"molesters-harassed-a-young-woman-on-her-way-to-the-market-to-buy-goods-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20088-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाजार में सामान लेने जा रही युवती से मनचलों ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाजार में सामान लेने जा रही युवती से मनचलों ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
लोनी। ट्राेनिका सिटी थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में युवती से दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। युवती बाजार में सामान लेने के लिए जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर और हिंदूवादी संगठन के लोग उनके घर पहुंचे और न्याय दिलाने की बात कही। पीड़ित परिजन ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
युवती के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी 10 जून को कुछ सामान खरीदने के लिए घर से बाजार जा रही थीं। घर के पास दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने अभद्रता करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट भी की। शोर मचाने पर मदद के लिए लोग आए तो आरोपी धमकी देकर मौके से चले गए। लोगों ने मामले की सूचना लोनी विधायक व हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों को दी। उधर, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि घटना को दबाओं मत तुरंत पुलिस को बताओ तो ही कार्रवाई होगी। अगर आज चुप हुए तो शोहदों का मनोबल बढ़ेगा और किसी दूसरी बेटी को निशाना बनाएंगे। बेटी सभी की बराबर हैं, चाहे वो हिंदू की हो या मुसलमान की, लेकिन उनके साथ दुर्व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से कहा कि बेटियों व महिलाओं से अभद्रता करने वाले अपने पैरों से जेल नहीं जाने चाहिए। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद समेत अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-- -- -- --