फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Modinagar-Kalchhina Road to be widened; 50,000 people to get relief

Ghaziabad News: मोदीनगर-कलछीना रोड का होगा चौड़ीकरण, 50 हजार लोगों को मिलेगी राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Modinagar-Kalchhina Road to be widened; 50,000 people to get relief
गाजियाबाद। मोदीनगर से कलछीना के बीच 14.5 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे रोड के किनारे बसे गांवों के 50 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। लोक निर्माण विभाग ने इस काम के लिए करीब 35 करोड़ का एस्टिमेट तैयार कर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राम राजा ने बताया कि शासन ने ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढीकरण के लिए प्रस्ताव मांगे थे। स्थानीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने भी इस रोड के चौड़ीकरण के लिए प्रयास किए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में यह सड़क 3.75 मीटर चौड़ी है। इसे 5.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है और गिट्टियां उखड़ गई हैं। चौड़ीकरण के बाद हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इसी महीने प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल भी भेजा गया था प्रस्ताव
अधिशासी अभियंता ने बताया कि पिछले साल भी इस सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन बजट की कमी के कारण उसे मंजूरी नहीं मिल सकी थी। इस बार कार्ययोजना को मंजूरी वाली सूची में शामिल किया गया है। विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही बजट स्वीकृत हो जाएगा और काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed