फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Model road will be built from Mohannagar intersection to Anand Vihar

Ghaziabad News: मोहननगर चौराहे से आनंद विहार तक बनेगी मॉडल रोड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Model road will be built from Mohannagar intersection to Anand Vihar
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के तहत मॉडल रोड परियोजना में बड़ा बदलाव किया गया है। शेषनाग द्वार से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन तक सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित नहीं किया जाएगा। इसकी जगह मोहन नगर से वैशाली मेट्रो स्टेशन होकर आनंद विहार तक करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क का कायाकल्प होगा। नगर निगम के निर्माण विभाग की टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में अब तीसरी बार संशोधन किया जाएगा। गाजियाबाद।
विज्ञापन

अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंसी (यूरिडा) और नगर निगम के निर्माण विभाग की तरफ से पहले प्रस्तावित चारों सड़कों की मैपिंग का काम कराया गया है। शेषनाग द्वार से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क के नीचे जल निगम की बड़ी सीवरलाइन होने के कारण उसे शिफ्ट करना संभव नहीं है। ऐसे में प्रस्तावित मॉडल सड़कों की सूची से शेषनाग द्वार से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन मार्ग को हटा दिया गया है। इसकी जगह मोहन नगर चौराहे से वैशाली मेट्रो स्टेशन, डाबर तिराहा होकर आनंद विहार को जोड़ने वाली सड़क को शामिल किया गया है। नगर निगम की तरफ से इस सड़क का सर्वे कराया जा रहा है। जिन चार सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाना है, उनमें सड़कों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। साथ ही, इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी इन सड़कों पर होगा, इनके लिए ई बस शेल्टर भी यहां बनाए जाएंगे। चारों सड़कों पर साइकिल ट्रैक और पैदल राहगीरों के लिए फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। मॉडल सड़कों के निर्माण पर 351 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यूपी के बजट में सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों के लिए 800 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है, जिसमें 100 करोड़ रुपये गाजियाबाद को मिलेंगे।
विज्ञापन

------
दो चरणों में सिरे चढ़ेगी परियोजना
बजट की उपलब्धता के आधार पर दो चरणों में मॉडल रोड परियोजना को सिरे चढ़ाया जाएगा। पहले चरण के लिए जिन दो सड़कों का चयन किया गया था उनमें हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से मोहननगर बस स्टैंड और शेषनाग द्वार से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन सड़क शामिल थी। लेकिन अब इनमें से एक सड़क को मॉडल रोड परियोजना की सूची से हटा दिया गया है। ऐसे में पहले चरण के लिए दोबारा से सड़कों का चयन होगा। गाजियाबाद में मॉडल रोड के लिए चुनी गईं चारों ही सड़कें अति व्यस्त हैं। इन सड़कों से स्थानीय यातायात ही नहीं बल्कि दिल्ली व अन्य राज्यों के वाहन भी गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
प्लास्टिक के मिश्रण से बनाई जाएंगी सड़कें
मॉडल रोड के रूप में विकसित होने वाली सड़कों के निर्माण की तकनीक में बदलाव करने के निर्देश शासन की तरफ से मिले थे। नगर निगम ने प्लास्टिक के मिश्रण से डामर की सड़क बनाने का निर्णय लिया है। इससे सड़क निर्माण में खर्च कम होगा। यह सड़कें अधिक मजबूत होंगी। इनके बारिश में खराब होने की आशंका नहीं रहेगी। साथ ही, प्लास्टिक कचरे का निस्तारण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाया जा सकेगा। योजना में बदलाव के बाद संशोधित डीपीआर तैयार की गई है, जिस पर चर्चा के लिए मंगलवार को स्थानीय अधिकारी लखनऊ जाएंगे।

-------
वर्जन
मॉडल रोड परियोजना में बदलाव किया गया है। पहले से प्रस्तावित एक सड़क के स्थान पर दूसरी सड़क को जोड़ा गया है। सर्वे की प्रक्रिया जारी है। चुनाव बाद ही निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगर आयुक्त
------
इन सड़कों को बनाया जाएगा मॉडल

1- हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से मोहननगर बस स्टैंड
2- मोहन नगर चौराहे से डाबर तिराहा होकर आनंद विहार
3- हिंडन मेट्रो स्टेशन से एलिवेटेड रोड चौराहा
4- एलिवेटेड रोड से राजनगर एक्टेंशन तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed