फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mobile will soon broke rules on invoicing

नियम तोड़ा तो जल्द मोबाइल पर पहुंचेगा चालान

Thu, 05 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 05 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Mobile will soon broke rules on invoicing
mobile
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अब बच नहीं पाएंगे। ऐसा करने वालों को अब ईमेल, व्हाट्स एप या फिर एसएमएस के माध्यम से मोबाइल पर चालान भेज दिया जाएगा। नोएडा में हाल ही में शुरू हुई ई-चालान व्यवस्था अब जल्द ही गाजियाबाद में भी शुरू होने जा रही है। इसके लिए गाजियाबाद में डाटा फीडिंग का काम लगभग पूरा होने को है।
विज्ञापन


आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि वाहन स्वामियों के मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को आरटीओ विभाग की वेबसाइट से लिंक किया जाएगा। शहर में करीब 9 लाख से अधिक वाहनों का डाटा वेबसाइट से लिंक किया जा रहा है।
विज्ञापन


पेपरलेस वर्क के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी गई है। नई व्यवस्था के तहत जैसे ही कोई वाहन नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके नंबर प्लेट की तस्वीर मोबाइल से खींची जाएगी। नंबर प्लेट की फोटो से वाहन मालिक की पूरी डिटेल मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह डिटेल सर्वर रूम को भेज दी जाएगी। वहां से ई-चालान बनाकर कंट्रोल रूम और वाहन मालिक को भेज दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अगर मौके पर वाहन मालिक पकड़ा जाता है तो चालान का भुगतान नगद के अलावा क्रेडिट-डेबिट कार्ड से वह कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed