{"_id":"66ecacb6915260ff0b07a7b4","slug":"mobile-snatched-during-cms-program-police-registered-missing-ghaziabad-news-c-30-gbd1006-470624-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सीएम के कार्यक्रम में छीना मोबाइल, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सीएम के कार्यक्रम में छीना मोबाइल, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में एमएमएच कॉलेज के दिव्यांग छात्र मनोज कुमार से स्मार्टफोन छीनने के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। छात्र ने डीएम को दी शिकायत में मोबाइल छीनने की बात कही है। वहीं, पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज की है। छात्र का आरोप है कि पुलिस घटना के खुलासे की बजाय इस बात पर ज्यादा जोर लगाती रही कि इस मामले में वह गुमशुदगी दर्ज करा दें।
मनोज कुमार ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को दी शिकायत में बताया है कि सीएम के कार्यक्रम में उसे स्मार्टफोन मिला था। भीड़ का फायदा उठाकर कोई उनका स्मार्टफोन छीन ले गया। मनोज ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली निरीक्षक ने उन्हें फोन कर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया। इसके बाद उनको डीसीपी के समक्ष पेश किया, जहां डीसीपी ने कहा कि वह छीनने की बात गलत कह रहे हैं। उनका मोबाइल गिर गया है। बयान दर्ज होने के बाद वह वापस लौटे और डीएम को शिकायत दी।
मनोज कुमार ने बताया कि जब उन्होंने शिकायत दी तो उन्होंने छीनने की बात लिखी थी, लेकिन एक सिपाही उनको वहां मिला जिसने उनसे कहा कि वह गिरने की बात लिख दें। जिससे फोन आसानी से बरामद कर लिया जाएगा और उनको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। वहीं, डीसीपी नगर राजेश कुमार सिंह का कहना है कि छात्र ने जो तहरीर दी है उसे हिसाब से मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्र का मोबाइल गिरा है। छीनने की बात गलत है।
विज्ञापन
दिनभर पुलिस बदलती रही बयान
सुबह के समय जहां पुलिस अधिकारियों ने इस घटना को फर्जी करार दिया। वहीं देर शाम डीसीपी नगर राजेश कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहां की छात्र का मोबाइल छीना नहीं बल्कि गिर गया था। हालांकि वह गिरने के बाद भी छात्र को नहीं मिला, इसका कोई जवाब डीसीपी के पास नहीं था।