फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MLA reached the police station to take action against the victim's son

Ghaziabad News: पीड़ित के बेटे पर कार्रवाई करने पर थाने पहुंचे विधायक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
MLA reached the police station to take action against the victim's son
लोनी। अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले युवक को रात भर थाने में बैठाए रखने और 151 की कार्रवाई के विरोध में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर बुधवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने युवक पर हुई कार्रवाई पर नाराजगी जताई। युवक की बहन का उसके ससुराल वालों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि उनके जनता दरबार में एक परिवार फरियाद लेकर आया था। जिसमें खलील अहमद निवासी अशोक विहार कॉलोनी ने विधायक को बताया कि उनकी बेटी का रिश्ता करीब डेढ़ साल पूर्व मीरापुर मुजफ्फरनगर में सुहैब पुत्र अशरफ से हुआ था। बिना दान दहेज के शादी करना तय हुआ था लेकिन निकाह के नजदीक आते ही भारी दहेज व गाड़ी की मांग करने लगे। इस पर पीड़ित के परिवार ने असमर्थता जताई। जिसके बाद सुहैब ने तांत्रिक का आरोप लगाकर रिश्ता खत्म कर दिया। रिश्ता खत्म करने के बाद पीड़िता से ही सगाई में खर्च हुए धनराशि और सामान की मांग की जाने लगी। जिस पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत भी दी। कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया है कि रिश्ता खत्म होने के बाद दोनों पक्षों में सामान और पैसों के लेनदेन पर विवाद हो गया। विवाद के चलते थाने के पुलिस कर्मी पीड़ित पर ही सामान वापस देने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने पुलिस कर्मी पर 50 हजार रुपये की मांग करने का भी आरोप लगाया। मामले में कोई फैसला नहीं होने पर मंगलवार रात पुलिसकर्मी घर आए और पीड़ित के बीमार बेटे अनस को थाने ले आए। ।
विज्ञापन






मामले में मुजफ्फरनगर पक्ष के लोगों की तरफ से शिकायत की गई थी। आरोप था कि लड़की पक्ष करीब एक साल से नहीं आ रहा और शादी भी नहीं कर रहा था। शादी नहीं करने पर वह हिसाब करने के लिए लोनी आए थे। लड़की पक्ष हिसाब भी नहीं कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो रहा था। इस लिए अनस के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई है। दहेज के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। - सूर्यबली मौर्य, एसीपी लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed