फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MLA Nand Kishore Gurjar supporters dancing on roof of a moving vehicle in convoy Video viral

भाजपा विधायक नंद किशोर का काफिला: चलती कारों की छत और खिड़कियों पर खड़े हो नाच रहे थे समर्थक, वीडियो वायरल

Thu, 12 Aug 2021 12:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 12 Aug 2021 12:24 PM IST
सार

खजूरी पुस्ता मार्ग पर विधायक नंद किशोर गुर्जर के काफिले में चलती गाड़ियों पर खड़े उनके समर्थकों का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में एक चलती गाड़ी की छत पर खड़ा होकर युवक डांस कर रहा है।

विज्ञापन
MLA Nand Kishore Gurjar supporters dancing on roof of a moving vehicle in convoy Video viral
भाजपा विधायक नंद किशोर का काफिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने बयानों से अक्सर विवादों में रहने वाले गाजियाबाद के लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बीच काफिले में चलती गाड़ी की छत पर उनके समर्थकों का डांस करते वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


खजूरी पुस्ता मार्ग पर विधायक नंद किशोर गुर्जर के काफिले में चलती गाड़ियों पर खड़े उनके समर्थकों का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में एक चलती गाड़ी की छत पर खड़ा होकर युवक डांस कर रहा है। वहीं तीन से चार गाड़ियों की खिड़कियों के बाहर खड़े कुछ युवक ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी हरकत में आए और मामले की जांच में जुटे।
विज्ञापन


गाजियाबाद के बाद लोनी बंथला फ्लाईओवर के ऊपर गाड़ियों की छत पर खड़े होकर और गाड़ियों की खिड़कियों पर खड़े लोगों का वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के काफिले का है। जिसमें उनके समर्थक स्टंट करते नजर आ रहे हैं, साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed