{"_id":"60c9fc638ebc3ec85e0d6b2c","slug":"mla-nand-kishor-gurjar-complains-against-rahul-gandhi-owaisi-and-swara-bhasker-for-giving-religious-angle-to-old-man-molestation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की दाढ़ी काटने का मामला: भाजपा विधायक ने दी तहरीर, बोले- राहुल, ओवैसी और स्वरा पर लगे रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की दाढ़ी काटने का मामला: भाजपा विधायक ने दी तहरीर, बोले- राहुल, ओवैसी और स्वरा पर लगे रासुका
Wed, 16 Jun 2021 06:58 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 16 Jun 2021 06:58 PM IST
सार
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी, स्वरा भास्कर पर बुजुर्ग के साथ मारपीट और दाढ़ी काटे जाने के मामले को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत मामला दर्ज करने की अपील की है।
विज्ञापन
लोनी में बुजुर्ग की पिटाई और दाढ़ी काटने का वायरल वीडियो
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
लोनी में बुजुर्ग के साथ मारपीट और दाढ़ी काटे जाने के मामले में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने स्थानीय थाने में पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने इसमें कहा है कि राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी, स्वरा भास्कर आदि के खिलाफ रासुका के तहत मामला किया जाए।
विज्ञापन
कहा गया है कि लोनी में साजिश के तहत एक व्यक्ति की दाढ़ी काटने और उसके साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल किया गया है। घटना पांच जून 2021 की है। विधायक ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक वेरिफाईड ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर राम भक्तों को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
ऐसा करके उन्होंने इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की है। शिकायत में विधायक ने दावा किया है कि यह घटना एक पूर्व सुनियोजित षड्यंत्र या किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है, जिसके द्वारा लोनी समेत देश-प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे करवाकर राज्य और केंद्र सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा कि राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी और स्वरा भास्कर समेत अन्य कई लोगों ने इस घटना के लिए एक विशेष वर्ग को दोषी ठहराते हुए ट्वीट किया है, ताकि लोनी में दंगे भड़क सकें। इसलिए उनके खिलाफ रासुका के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए।