फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mission ccsu Open today from the application of merit

मिशन सीसीएसयू ओपन मेरिट के आवेदन आज से

Tue, 09 Aug 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 09 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mission ccsu  Open today from the application of merit
सीसीएस - फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। छठवीं मेरिट के दाखिलों के बाद ओपन मेरिट की प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू होगी। छात्र 11 अगस्त को कॉलेज में जाकर एडमिशन ले सकेंगे। उधर, सोमवार से शुरू होने वाली पीजी और लॉ की प्रवेश प्रक्रिया तकनीकी खामी के चलते शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन की हुई मीटिंग में प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। यूनिवर्सिटी की प्रवेश समिति की अध्यक्ष डा. वाईएस विमला ने बताया कि पीजी और लॉ कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू होनी थी, मगर वह किन्हीं कारणों से शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


 सेल्फ फाइनेंस कोर्स और व्यवसायिक कोर्स की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है। छात्र इस बीच ऑनलाइन फार्म भरेंगे। यदि कोई छात्र छूटता है तो वह प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौजूदा छठवीं मेरिट लिस्ट के बाद कोई लिस्ट नहीं आएगी। इस लिस्ट के एडमिशन सोमवार (8 अगस्त) शाम तीन बजे तक हुए। 9 अगस्त से ओपन मेरिट से एडमिशन की प्रकिया शुरू हो जाएगी।


छात्र अपना आवेदन सभी प्रमाण पत्रों के साथ यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जमा करेंगे। इसके बाद फार्म की फोटोस्टेट कराके संबंधित कालेज जाकर एडमिशन लेंगे। इससे पहले कालेज प्रशासन आवेदनों के हिसाब से मेरिट लिस्ट निकालेंगे। जिन छात्रों का नाम लिस्ट में होगा वह 11 अगस्त को कालेज में एडमिशन ले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed