{"_id":"56f6e4bd4f1c1b602ff15059","slug":"missed-call-friendship-now-mehboob-young-woman-looking-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्ड कॉल से दोस्ती, अब ‘महबूब’ को तलाश रही युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस्ड कॉल से दोस्ती, अब ‘महबूब’ को तलाश रही युवती
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
लव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मिस्ड कॉल से शुरू हुई दोस्ती प्यार में ऐसी बदली कि जबलपुर की एक लड़की अपने प्यार को तलाशने मध्य प्रदेश से गाजियाबाद पहुंच गई। बिना पते और फोन नंबर के ही युवती उसे तलाश रही है।
विज्ञापन
शनिवार को युवती ने गाजियाबाद के रेलवे अधिकारियों से अपने ‘रेल अफसर’ दोस्त के बारे में जानकारी की। युवती अब सोमवार को दिल्ली स्थित रेलवे के डिवीजनल ऑफिस में जाकर अपने दोस्त को तलाशेगी।
विज्ञापन
युवती का कहना है कि जुलाई 2014 में उसके मोबाइल पर एक मिस्ड कॉल आयी। कॉल करने वाले ने खुद को रेलवे में इंजीनियर बताया। कुछ दिन बाद फिर कॉल आयी और फोन पर ही दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
दोस्ती का यह सिलसिला लंबा चला। युवक ने खुद की तैनाती ग्वालियर में और घर गाजियाबाद में बताया था। बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती ने बताया कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था।
शादी से करीब एक महीना पहले दिसंबर 2015 से उसका कथित ‘रेल अफसर’ से संपर्क नहीं हुआ। उसके नंबर पर कॉल करने पर कोई लड़की फोन रिसीव करती है और युवक के बारे में जानकारी से इंकार कर रही है।
युवती के मुताबिक युवक ने उसे बताया था कि उसकी किडनी का ऑपरेशन हुआ है और अब उसका ट्रांसफर दिल्ली में हो गया है। अब उसे डर है कि कही उसके साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। युवती शनिवार को जबलपुर से गाजियाबाद स्टेशन पहुंची, लेकिन यहां भी युवक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।