{"_id":"642342fe795561150405b1d4","slug":"misdeed-with-student-by-taking-him-to-sugarcane-field-accused-arrested-ghaziabad-news-c-30-1-64392-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गन्ने के खेत में ले जाकर दूसरी के छात्र से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गन्ने के खेत में ले जाकर दूसरी के छात्र से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 29 Mar 2023 01:11 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:11 AM IST
सार
आरोप है कि युवक बहलाकर मासूम को अपने साथ गन्ने के खेत में ले गया। इसके बाद युवक ने उसके साथ कुकर्म किया, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। किसी को बात बताने पर मारने की धमकी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
मुरादनगर में गन्ने के खेत में ले जाकर युवक ने दूसरी कक्षा के छात्र के साथ कुकर्म किया। आरोपी मासूम को धार्मिक स्थल के पास बहलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी व्यक्ति का आठ वर्षीय बेटा कक्षा दो में पढ़ता है। सोमवार शाम उनका बेटा गांव के एक धार्मिक स्थल के पास बैठा था।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी बीच गांव निवासी युवक आया और बहलाकर अपने साथ गन्ने के खेत में ले गया। इसके बाद युवक ने मासूम के साथ कुकर्म किया, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। किसी को बात बताने पर मारने की धमकी। मासूम अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बतायी। परिजन बच्चे को लेकर थाने पहुंचे। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि पीड़ित बच्चे के परिजनों की तहरीर पर आरोपी मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्चे को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन