फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   miscreants tried to rob the restaurant operator house in ghaziabad escaped after attacking with a knife

गाजियाबाद में बदमाशों के हौसलें बुलंद: रेस्तरां संचालक के घर में की लूटपाट की कोशिश, विफल होने पर चाकू मारकर भागे

Tue, 13 Jul 2021 12:38 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Jul 2021 12:38 AM IST
सार

तरुण वर्मा का कहना है कि वह गेट पर मौजूद चारों बदमाशों से भिड़ गए। उन्होंने उन्हें बाहर की तरफ धक्का दिया तो तमंचा नीचे गिर गया। इसके बाद एक बदमाश ने उन्हें चाकू मारने शुरू कर दिए। पेट में चाकू लगने से बचा लिया, लेकिन हाथ व शरीर में अन्य स्थान पर चाकू के वार से वह लहूलुहान हो गए। 

विज्ञापन
miscreants tried to rob the restaurant operator house in ghaziabad escaped after attacking with a knife
वारदात को अंजाम देकर भागते बदमाश - फोटो : amar ujala

विस्तार

गाजियाबाद स्थित कविनगर के आदित्य वर्ल्ड सिटी में एलआईसी एजेंट बनकर आए बदमाशों ने रेस्टोरेंट संचालक के घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की। मां को गन प्वाइंट पर देख संचालक बदमाशों से भिड़ गया, जिसके बाद बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकू से संचालक की उंगली कट गई। शोर-शराबा होने पर मौके पर बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने देर रात पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


आदित्य वर्ल्ड सिटी सेक्टर-3 में रहने वाले तरुण वर्मा मोहननगर स्थित वर्ल्ड स्क्वॉयर मॉल में रेस्टोरेंट चलाते हैं। कोरानाकाल में उन्होंने रेस्टोरेंट बंद कर दिया था। तरूण वर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले एक युवक घर पर आया था। मां ने गेट खोला तो उसने खुद को एलआईसी एजेंट बताया। मां ने पॉलिसी लेने से इनकार कर दिया तो युवक चला गया था। तरुण वर्मा का कहना है कि सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वह अपनी मां उमा राजपूत (61) के साथ घर पर थे। इसी दौरान दो युवक गेट पर आए। मां ने गेट खोला तो युवक ने खुद को एलआईसी एजेंट बताते हुए उनसे पूछा कि उन्होंने पॉलिसी के बारे में कोई जवाब नहीं दिया। मां ने फिर से पॉलिसी लेने से मना कर दिया, जिसके बाद युवकों ने पीने के लिए पानी मांगा। 
विज्ञापन


तरुण वर्मा का कहना है कि मां पानी लेने गई तो दोनों युवक मैनगेट से गैलरी वाले गेट तक आ गए। पानी पीने के दौरान दो युवक और आ गए और उनकी मां पर तमंचा तान दिया। एक बदमाश ने उनकी मां के हाथ पकड़े, दूसरे ने गर्दन दबोची और तीसरे ने मुंह बंद कर दिया। मां की चीख निकलने पर गेट की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


धक्का देने पर तमंचा गिरा तो चाकू मारा
तरुण वर्मा का कहना है कि वह गेट पर मौजूद चारों बदमाशों से भिड़ गए। उन्होंने उन्हें बाहर की तरफ धक्का दिया तो तमंचा नीचे गिर गया। इसके बाद एक बदमाश ने उन्हें चाकू मारने शुरू कर दिए। पेट में चाकू लगने से बचा लिया, लेकिन हाथ व शरीर में अन्य स्थान पर चाकू के वार से वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद बदमाश घर से भाग निकले। तीन बदमाश ईजी-डे की तरफ भाग निकले, जबकि चौथा बदमाश कुछ दूर खड़ी बाइक स्टार्ट करने लगा। उन्होंने उसे दबोचने की कोशिश की तो वह उन पर बाइक फेंककर भाग निकला।

तमंचा दिखाने पर बुत बनकर खड़े हो गए पीएसी के जवान
स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाशों के भागते वक्त उन्होंने शोर मचाया। जिसके बाद ईजी-डे पर तैनात पीएसी केजवानों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने जैसे ही तमंचा दिखाया तो पीएसी के जवान बुत बनकर खड़े हो गए, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चाकू, बाइक व हेलमेट कब्जे में ले लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस मास्क पहने बदमाशों की तलाश में जुट गई है। सीओ कविनगर अभय कुमार मिश्र का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।


आदित्य वर्ल्ड सिटी और लग्जूरिया एस्टेट सोसायटी में सुरक्षा को लेकर तमाम खामियां हैं। पर्याप्त सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था नहीं है तथा साथ ही पुलिस भी गश्त नहीं करती है। एक पीसीआर की तैनाती होनी चाहिए। -शैलेष पांडेय, उपाध्यक्ष- लग्जूरिया एस्टेट सोसायटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed