फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants takes away gold bangles and chain by exchanging them with fake ones

गाजियाबाद: खुद को बताया पुलिसवाला और महिला से ठग ली सोने की चूड़ियां व चेन

Thu, 04 Mar 2021 01:37 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 04 Mar 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
Miscreants takes away gold bangles and chain by exchanging them with fake ones
महिला के साथ हुई ठगी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली एनसीआर के साहिबाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर एक महिला से सोने की चूड़ी और चेन ठग ली। महिला से कहा कि आगे मर्डर हुआ है चेन और चूड़ी उतारकर रुमाल में रख लो। ज्वेलरी रखने के दौरान उन्होंने पोटली बदल ली और ज्वेलरी से भरी पोटली लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


महिला घर आई तो उन्हें ठगी का पता चला। घटना की जानकारी होने पर महिला बेहोश हो गई। पड़ोसियों ने पानी छिड़ककर उन्हें होश में लाया गया। उनके पति ने शालीमार गार्डन चौकी में शिकायत दी है।
विज्ञापन


शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो में प्लॉट संख्या 129 के एफ-2 में अजय गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली में एक एमएनसी कंपनी में हार्डवेयर इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी अनिता गुप्ता सुबह करीब 11 बजे शिव चौक स्थित जगदंबा मंदिर गई थी। मंदिर में पूजा करने के बाद वह लौट रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जैसे ही एसएम वर्ल्ड मॉल के पास पहुंची तो बाइक पर एक युवक आया। उसने अपने आपको पुलिस वाला बताते हुए कार्ड दिखाया। पुलिस वाला समझकर वह रुक गई। बाइक पर आए युवक ने कहा कि आपको पीछे साहब बुला रहे हैं। वह उसके साथ पीछे गई तो वहां पर पहले से खड़े युवक ने कहा कि आगे मर्डर हुआ है। 

आप अपनी ज्वेलरी उतारकर रख लें। उन्होंने उसकी बात मान ली और अपनी चार सोने की चूड़ी और एक सोने की चेन उतारकर रुमाल में बांधने लगी। इस दौरान युवक ने कहा मैं ज्वेलरी रुमाल में बांध देता हूं। उन्होंने ज्वेलरी और रुमाल युवक को दे दिया। वह जाने लगी तो दोनों युवक एक और युवक से सोने की चेन उतारकर रखने को कहने लगे। 

उन्हें उन पर भरोसा हो गया और वह आगे जाने लगी। वह कुछ दूर गई थी कि उन्हें कुछ शक हुआ तो उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो तीन युवक एक बाइक पर बैठकर जा रहे थे। वह तुरंत घर पहुंची और पोटली खोलने लगी। गांठ सख्ती से लगी थी। उन्होंने अपनी पड़ोस में रहने वाली सुनीता शर्मा को बुलाया। 

जब पोटली खोली तो उसमें से पीतल की चूड़ियां थीं। यह देख वह बेहोश हो गई। उनके पति को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद आए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता के पति की तरफ से शालीमार गार्डन चौकी में मामले की शिकायत दी गई है।


पिता ने की थी गिफ्ट
कुछ दिन पहले ही अनिता और अजय गुप्ता की शादी की सालगिरह थी। जो चेन बदमाश ले गए थे, वह अनिता को उसके पिता ने गिफ्ट में दी थी। चेन की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed