फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants shot Saraf near the pink booth and looted jewelery and cash

Ghaziabad News: पिंक बूथ के पास बदमाशों ने सराफ को गोली मार गहने और नकदी लूटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Miscreants shot Saraf near the pink booth and looted jewelery and cash
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में पुलिस के पिंक बूथ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार शाम करीब पौने पांच बजे सराफ दीपक और अंकित वर्मा से नकदी और गहनों से भरा बैग लूट लिया। बैग में करीब 4.75 लाख के गहने व नकदी थी। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचा निकालकर दीपक के दाएं हाथ में गोली मार दी। घायल अवस्था में दीपक को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


नंदग्राम थाने में तहरीर देकर अंकित ने बताया कि वह बाइक से ईद के लिए दिल्ली से माल लेकर आ रहे थे। छोटा भाई दीपक पीछे बैग लेकर बैठा था। शाम करीब 4:40 बजे जैसे ही नंदग्राम में पिंक बूथ के पास पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक से चाबी निकाल ली। उन्होंने पहले समझा कोई परिचित मजाक कर रहा है। इसी बीच बदमाशों ने गाली देते हुए बैग देने के लिए कहा। उन्होंने विरोध किया तो हाथापाई कर उन्हें बाइक से गिरा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया और दीपक के हाथ में गोली मारकर बैग छीन लिया। आसपास के लोग आए तो बदमाश बैग लेकर भाग गए। दोनों बदमाशों ने हेलमेट लगाया था।अंकित ने बताया कि बैग में ढाई किलोग्राम चांदी, 25 ग्राम सोना और 40 हजार रुपये नकद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित के ममेरे भाई मोहित ने बताया कि हिंडन विहार में दीपक वर्मा की शुभम ज्वेलर्स और अंकित वर्मा की बालाजी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। डीसीपी सिटी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


टाइमलाइन

शाम 4.40 बजे- बदमाशों ने रोककर हाथापाई की और गोली मारकर बैग छीना।

शाम 4:54 बजे- अंकित ने अपने ममेरे भाई मोहित को सूचना दी। इससे पहले अंकित ने पुलिस को भी सूचना दी।

शाम 5:05 बजे- मौके पर पुलिस पहुंची।

शाम 5:10 बजे: निजी अस्पताल में दीपक को भर्ती कराया।

शाम 5:20 बजे: दीपक को जीटीबी लेकर गए।

रोज हो रही लूट की वारदात
शहर में लूट की यह पहली घटना नहीं है। बाइक सवार बदमाश ताबड़तोड़ वारदात कर रहे हैं। कभी मोबाइल लूट तो कभी चेन लूट... यह रोज की कहानी हो गई है। चुनाव के दौरान लूट की घटनाओं का ग्राफ थोड़ा सा नीचे आया था लेकिन चुनाव के बाद फिर से चढ़ने लगा है। लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर भी बढ़ते अपराध पर चिंता जाहिर कर चुके हैं। उनका कहना है कि जनपद में अपराध 1990 के दशक से भी ज्यादा हो रहे हैं।




9.5 लाख की लूट का नहीं हुआ खुलासा

राजनगर में 27 मई को दिनदहाड़े पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह के आवास के पास बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंपकर्मी मयंक राजपूत से तमंचे के बल पर साढ़े नौ लाख की नकदी लूट ली थी। 15 दिन बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस कई टीमों के लगे होने और अहम सुराग मिलने का दावा कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed