फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants shot dead a mobile dealer in front of police post in Ghaziabad

Ghaziabad: पुलिस चौकी के सामने बदमाशों ने मोबाइल व्यापारी पर की फायरिंग, मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 23 May 2023 03:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 23 May 2023 03:09 PM IST
सार

डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे मुरादनगर रेलवे रोड पर मोबाइल व्यापारी मुकेश गोयल टेलीकॉम की दुकान पर बैठे हुए थे, जिन पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की।

विज्ञापन
Miscreants shot dead a mobile dealer in front of police post in Ghaziabad
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर में मंगलवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े मोबाइल विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घायल को गंभीर हालत में परिजन ने यशोदा हॉस्पिटल ले गया, जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद एएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रेलवे रोड पर पुलिस चौकी के सामने अपनी दुकान के बाहर खड़े व्यापारी मुकेश गोयल को बुलेट सवार बदमाशों ने गोली मारी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मकान के विवाद को लेकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। दिनदहा़ड़े हुई हत्या के बाद लोगों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे मुरादनगर रेलवे रोड पर मुकेश गोयल नामक व्यक्ति अपनी टेलीकॉम की दुकान पर बैठे हुए थे, जिन पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। इसके बाद थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही फिल्ड यूनिट, क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed