फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   miscreants opened fire on youth In dispute between neighbours at Loni Border

बीए के छात्र को मारी गोली: बाइक सवार तीन युवकों ने की फायरिंग, मां बोली- बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं

Fri, 21 Nov 2025 10:57 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 21 Nov 2025 10:57 PM IST
सार

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पूर्व दोस्तों से झगड़े पर मारपीट के बाद पेट में गोली मार दी। घायल 21 वर्षीय बीए छात्र कुणाल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीसीटीवी में कैद आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने दो खोखे बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
miscreants opened fire on youth In dispute between neighbours at Loni Border
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉर्डर थाना क्षेत्र के विकास कुंज कॉलोनी में शुक्रवार रात बाइक सवार तीन युवकों ने विवाद के चलते घर के बाहर खड़े कुणाल (21) को गोली मार दी। गोली मारने से पहले दो युवकों ने कुणाल के साथ मारपीट की। गोली मारने के बाद दो युवक बाइक पर खड़े युवक के साथ फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


विकास कुंज कॉलोनी में सुनील कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह परचून की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा कुणाल बीए की पढ़ाई कर रहा हैं। कुणाल की मां ने बताया कि वह और परिवार के सभी सदस्य समारोह में जाने की तैयारी कर रहे थे। उनका बेटा घर में था। तभी उनका बेटा घर के गेट पर पहुंचा। बाइक सवार तीन युवक उसके पास आकर रुके। दो युवक कुणाल के साथ मारपीट करने लगे। तीसरा युवक बाइक को स्टार्ट करके कुछ दूरी पर खड़ा था।

विज्ञापन
Trending Videos

मारपीट के बाद दोनों युवकों ने कुणाल को गोली मार दी। गोली कुणाल के पेट में लगी। गोली मारने के बाद दोनों युवक अपने तीसरे साथी की बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। वहीं गोली चलने पर आसपास इलाके में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने कुणाल के परिवार को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग गोली लगने से घायल कुणाल को अस्पताल में लेकर पहुंचे।

ल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। कुणाल की मां ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं हैं। जिन लोगों पर गोली मरने का आरोप है, कुछ समय पहले कुणाल की उनसे दोस्ती थी। मौजूदा समय में उनकी कुणाल से दोस्ती नहीं थी। गोली क्यों मारी इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
 

 

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए आरोपी
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू किए। फुटेज में दिख रहा है कि बाइक पर तीन लड़के आए थे। घटना के बाद तीनों उसी बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे है।
 

पुलिस फुटेज में कैद हुए युवकों की तलाश कर रही है। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। परिवार के लोग अस्पताल में हैं। घायल का इलाज चल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस को मौके से दो खोखे मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed