फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants looted Rs 9.50 lakh from steel businessman's employee

Ghaziabad News: स्टील कारोबारी के कर्मचारी से बदमाशों ने 9.50 लाख रुपये लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted Rs 9.50 lakh from steel businessman's employee
गाजियाबाद। मथुरा से माल की रकम लेकर लौट रहे स्टील कारोबारी संदीप गर्ग के कर्मचारी कमलेंदु गुप्ता से शनिवार रात करीब 10 बजे चौधरी मोड़ धोबीघाट आरओबी के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने स्कूटी समेत 9.50 लाख रुपये लूट लिए। नकदी स्कूटी की डिग्गी में रखी थी। कमलेंदु ने मालिक को फोन कर लूट की सूचना दी। इसके बाद व्यापारी इकट्ठा होकर नगर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

स्टील कारोबारी संदीप गर्ग ने बताया कि संदीप स्टील के नाम से लोहा मंडी में उनकी फर्म है। मथुरा की एक पार्टी को उन्हें माल देना था। किन्हीं कारणों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं होने के कारण उन्होंने पार्टी से नकद भुगतान के लिए कहा और कहा कि दो-चार दिन में ट्रांजेक्शन होने के बाद वह नकदी वापस कर देंगे। शनिवार दोपहर मथुरा नकदी लेने के लिए उन्होंने कर्मचारी कमलेंदु को भेज दिया। वह गाजियाबाद से स्कूटी लेकर नोएडा परी चौक गया वहां उसने स्कूटी खड़ी की और बस से मथुरा चला गया। वहां से नकदी लेकर नोएडा परी चौक बस से ही आया और परी चौक से स्कूटी से वापस आ रहा था।
विज्ञापन

उसने बताया कि जैसे ही वह चौधरी मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से आए पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट करने लगे। इतने में दूसरी पल्सर पर सवार दो युवक और आए और स्कूटी लूटकर ले गए। स्कूटी में की डिग्गी में ही नकदी रखी थी। डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पांच टीमें बना दी गई हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कर्मचारी के बयान में लग रहा विरोधाभास

संदीप गर्ग ने बताया कि नकदी लाने की जानकारी केवल उन्हें और कमलेंदु को थी। तीसरे व्यक्ति को इस संबंध में जानकारी कैसे मिली यह चौंकाने वाली बात है। वहीं कमलेंदु के बयान में भी कई बातें अलग-अलग सामने आई है। मामले में उन्होंने पुलिस को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed