फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants hand over bills of Rs 30-40 thousand for beer, cold drinks and chips

Ghaziabad News: बीयर, कोल्डड्रिंक, चिप्स का 30-40 हजार तक बिल थमा देते हैं शातिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Miscreants hand over bills of Rs 30-40 thousand for beer, cold drinks and chips
गाजियाबाद। डेटिंग एप के जरिये युवती से दोस्ती के चक्कर में न पड़ें। नहीं तो आप भी इनके जाल में फंस सकते हैं। ऐसे कई गिरोह सक्रिय हैं जिसमें युवती डेटिंग एप पर दोस्ती करके रेस्तरां में बुलाती है फिर वहां कोल्डड्रिंक, चिप्स, बीयर का ऑर्डर करती हैं। रेस्तरां की ओर से जिसका बिल 30-40 हजार रुपये व उससे ज्यादा बनाकर थमा दिया जाता है। युवक रुपये नहीं देता है तो रेस्तरां के बाउंसर व स्टाफ मारपीट कर युवक से वसूली करते हैं।
विज्ञापन

यह गिरोह अलग-अलग इलाकों सक्रिय हैं। कौशांबी में पुलिस ने 23 अक्तूबर को इस गिरोह के आठ लोग गिरफ्तार किए हैं। इनमें रेस्तरां मालिक और पांच युवतियां शामिल थीं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी. ने बताया कि ऐसे गिरोह को चिन्हित किया जा रहा है। फर्जी डेटिंग एप से दूर रहें न ही इन्हें डाउनलोड करें और न ही किसी से इन एप के जरिये बातचीत करके मिलने जाएं। अगर ऐसे किसी जाल में फंस जाएं और किसी रेस्तरां में अधिक बिल बनाकर दिया जाता है या वसूली की जाए तो तत्काल पुलिस से शिकायत करें।
विज्ञापन




ऐसे फंसाते हैं जाल में
- रेस्तरां संचालक, स्टाफ और कुछ युवतियों का गिरोह है। युवतियां डेटिंग एप पर सक्रिय हैं।
- डेटिंग एप के जरिये युवती बातचीत शुरू करेगी। फिर वीडियो कॉल पर बात करेगी। कुछ दिन बाद मिलने के लिए रेस्तरां में बुलाएंगी।
- साजिश के तहत रेस्तरां में युवती की पहले से ही बातचीत करके रखती है। युवती उसी रेस्तरां में बुलाएगी।
- युवती वहां कोल्डड्रिंक, चिप्स या बीयर का ऑर्डर करती है। कुछ समय बीतने के बाद स्टाफ बिल देता है जो सामान्य से काफी ज्यादा करीब 30 से 40 हजार रुपये तक का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- युवक उसका विरोध करता है तो स्टाफ अभद्रता करता है। इसी बीच युवती दबे पांव वहां से निकल जाती है।
- रेस्तरां का स्टाफ डरा धमकाकर युवक से रुपये वसूलते हैं। विरोध करने पर पीटते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।


केस-1
बिल चुकाने के लिए किया ब्लैकमेल
21 अगस्त को कविनगर क्षेत्र में एक बार फिर डेटिंग स्कैम का मामला सामने आया, जिसमें एक युवक से एक डेटिंग एप के जरिये एक युवती ने संपर्क करके मिलने के लिए आरडीसी के एक रेस्तरां में बुलाया। जहां सामान्य ऑर्डर के बाद उन्हें बिल दे दिया गया। जिसके बाद उन्हें बिल चुकाने के लिए ब्लैकमेल किया जाने लगा।



केस दो
37 हजार रुपये का बिल थमाया
22 जून को कविनगर क्षेत्र में मुरादाबाद के रहने वाले एक युवक से डेटिंग एप के जरिये एक युवती ने संपर्क करके आरडीसी में मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के बाद युवती उसे हार्ट बीट क्लब में लेकर गई। वहां उन्होंने कुछ भी ऑर्डर नहीं किया था। इसके बाद भी वेटर दो बीयर और कुछ शॉट लेकर आया। इससे पहले वह कुछ समझ पाते कि क्लब की तरफ से 37 हजार रुपये का बिल उन्हें थमा दिया गया। बिल को लेकर सवाल करने पर क्लब के बाउंसर उनके साथ अभद्रता करने लगे और उनके साथ धक्का मुक्की और मारपीट की गई। उन्होंने अपने दोस्त से 10 हजार रुपये आरोपियों को वॉलेट में डलवाए और पांच हजार रुपये नकद दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed