{"_id":"6518766cc553dca12e076c34","slug":"miscreants-cheated-rs-3951-lakh-on-the-pretext-of-profit-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-210451-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मुनाफे का झांसा देकर शातिरों ने 39.51 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मुनाफे का झांसा देकर शातिरों ने 39.51 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने टास्क पूरा करने पर कमाई होने का झांसा देकर मोटी कमाई की बात कहकर अलग-अलग तरीके से पांच लोगों से 39.51 लाख रुपये ठगे लिए। रकम वापस नहीं मिलने पर जब ठगी का अहसास हुआ तो पीडि़तों ने साइबर सेल में शिकायत करके वेव सिटी, कविनगर और मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद का कहना है कि साइबर सेल की मदद लेकर ठगों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ितों की रकम को फ्रीज कराकर वापस कराने के लिए भी टीमें लगी हैं।
कविनगर के गोविंदपुरम निवासी सुमंतो चक्रवर्ती को जालसाजों ने घर बैठे कमाई करने का झांसा देकर 9.14 लाख रुपये ठग लिए। सुमंतो का कहना है कि व्हाट्सएप पर उनसे दो लोगों ने संपर्क किया। जिन्होंने यूट्यूब की सदस्यता लेकर समीक्षा करने का टास्क दिया। दिन में 22 टास्क करने की बात कहकर प्रत्येक टास्क के 50 व 100 रुपये देने का झांसा दिया। इसके बाद शातिरों ने रुपये निवेश करने पर कमाई करने की बात कही। धीरे-धीरे शातिरों ने उनसे 9.14 लाख रुपये निवेश करा लिए। वेव सिटी क्षेत्र निवासी वरुण चौधरी को शातिरों ने लिंक भेजकर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया और टास्क पूरा करने पर कमाई का झांसा देकर 14.39 लाख रुपये ठग लिए।
कविनगर के ही शास्त्रीनगर निवासी हेमंत कुमार शर्मा से शातिरों ने व्हाट्सएप पर संपर्क करके 12.14 लाख रुपये ठग लिए। हेमंत का कहना है कि व्हाट्सएप पर उनके पास एक मेसेज आया। जिसमें घर बैठे कमीशन के आधार पर टास्क पूरा करने पर कमाई करने की बात लिखी थी। उन्होंने संपर्क किया तो उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। जहां कई अन्य आईडी दी गई। इसके बाद शातिरों ने रुपये निवेश कराना शुरू किया लेकिन रकम वापस नहीं लौटाई। वेव सिटी क्षेत्र निवासी अजित सिंह को शातिरों ने ऑनलाइन टास्क पूरा करने का झांसा देकर 2.44 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
डिजीटल कॉइन में निवेश करने का दिया झांसा
संजयनगर सेक्टर-23 निवासी अभिषेक शर्मा से शातिरों ने उनका ही दोस्त बनकर डिजीटल कॉइन में निवेश करने पर कमाई का झांसा दिया। शातिरों ने ऐसे करके उनसे 1.40 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने उनकी मित्र का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करके बातचीत की और रुपये निवेश करने के जाल में फंसाया। रकम वापस नहीं मिलने पर ठगी का पता चला।