फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   misbehaving with a young man and a woman misbehaving with a different community, made a video

Ghaziabad News: अलग-अलग समुदाय का समझकर युवक-युवती से की बदसलूकी, बनाया वीडियो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
misbehaving with a young man and a woman misbehaving with a different community, made a video
गाजियाबाद। एक युवक-युवती को रोककर उनके साथ बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो कैला भट्ठा का बताया गया। जिसमें युवती ने बुर्का पहना है। बताया जा रहा है कि कुछ मुस्लिम युवकों ने युवती के साथ जा रहे युवक को हिंदू युवक समझकर रोका और उसके साथ बदसलूकी की। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और कैला भट्ठा क्षेत्र में जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

47 सेकंड के वीडियो में वीडियो बनाने व रोकने वाले युवक-युवती को जाने के लिए कह रहे हैं जबकि उसके साथ के युवक को अपने पास रोक रहे हैं। इसी बीच युवती बदनामी के डर से अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही है। एसीपी नगर सुजीत राय ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर टीमें लगाई गई। वीडियो को ट्रेस कर लिया गया है। वीडियो में नजर आ रहे सभी युवकों व युवती को बुलाया गया। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि युवक-युवती चचेरे भाई-बहन हैं। बताया गया है कि युवक-युवती के गले में हाथ डालकर जा रहा था। मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने युवती के साथ जा रहे युवक को हिंदू युवक समझकर शक होने पर रोका था। मामले में युवती के साथ जा रहे युवक व रोकने वाले युवक के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed