फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Minor dispute fired after Namaz, 20 named

Ghaziabad News: नमाज के बाद मामूली विवाद में चली गोली, 20 नामजद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Minor dispute fired after Namaz, 20 named
मसूरी। ग्राम ढबारसी में शुक्रवार शाम नमाज के बाद मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट, पत्थरबाजी के बाद दोनों तरफ से हवाई फायरिंग की गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने 20 लोगों को नामजद व 15-20 अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक फायरिंग में किसी को चोट नहीं लगी। मारपीट में दोनों ओर से तीन लोग घायल हो गए हैं। विवाद 13 मार्च की शाम का उस समय हो गया जब शादी के बाद गांव में नाच- गाना आतिशबाजी हो रही थी तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने डांस व आतिशबाजी करने से मना किया। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। बाद में बुजुर्गों ने मामला गांव में ही सुलझा दिया। आरोप है कि शुक्रवार को इस्तेखार पक्ष ने दूसरे जाकिर पक्ष के दो लड़कों से मारपीट कर दी। इसके बाद विवाद बढ़ गया। पुलिस का कहना है कि अभी तक झगड़े में घायलों का भी मेडिकल नहीं कराया गया। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस की जांच में दो पक्षों में मारपीट के बाद पत्थरबाजी व हवाई फायरिंग हुई है। मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम गठित की गई हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed