फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Minister visits, the two companies will begin

मंत्री ने किया दौरा, शुरू होंगी बंद पड़ी दो कंपनियां

Sat, 15 Oct 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ साहिबाबाद
ब्यूरो अमर उजाला/ साहिबाबाद Updated Sat, 15 Oct 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Minister visits, the two companies will begin
अन्य - फोटो : अमर उजाला
यूपी सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने शुक्रवार को औद्योगिक साइट चार में संचालित दो कंपनियों का निरीक्षण किया। यह दोनों कंपनियां बीते छह माह से बंद पड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने दोनों कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कंपनियों को शुरू कराने को लेकर चर्चा की।   
विज्ञापन

    
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित और औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में स्थित अपट्रॉन पावर ट्रिक्स और टीट्रॉन इंडिया नाम की दो आईटी कंपनियां बीते छह माह से बंद पड़ी हैं। इनमें कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक  पार्ट्स का निर्माण होता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने साइट चार स्थित दोनों कंपनियों का निरीक्षण किया। वे सबसे पहले अपट्रॉन पावर ट्रिक्स कंपनी पहुंचे। यहां उन्होंने कंपनी के हालात की जानकारी अधिकारियों से ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे ट्रीटॉन इंडिया लिमिटेड कंपनी में पहुंचकर अधिकारियों से कंपनी की समीक्षा रिपोर्ट ली। इस दौरान लखनऊ से भी अधिकारियों की एक टीम पहुंची थी। मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि यह कंपनियां प्रदेश सरकार को कंप्यूटर व अन्य आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान मुहैया कराती हैं। इन कंपनियों को जल्द से जल्द शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed