फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Minister again claimed to get admission under RTE

Ghaziabad News: फिर से आरटीई के तहत दाखिला कराने का दावा कर गए मंत्री जी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Minister again claimed to get admission under RTE
गाजियाबाद। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व समाज कल्याण विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने जिले की समीक्षा बैठक में एक बार फिर से आरटीई के तहत होने वाले दाखिलों की खुद समीक्षा करने और शत प्रतिशत दाखिला कराने की बात कही है। पिछले वर्ष अगस्त माह में हुई समीक्षा बैठक में भी उन्होंने आरटीई के तहत शत प्रतिशत बच्चों के दाखिले की बात कही थी लेकिन चयनित 5,841 बच्चों में से सिर्फ 3,310 बच्चों के ही दाखिले हो सके थे। 2,531 बच्चों का दाखिला योजना के तहत नहीं हो सका था। इस बार भी योजना के तहत 6,080 बच्चों को चयन हुआ है। इसके अलावा उन्होंने थानों में जनप्रतिनिधियों की सुनवाई न होना, भ्रष्टाचार की शिकायतें, बेतहाशा बढ़ने वाले गृह कर की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

आरटीई के तहत किए जा रहे दाखिले के बारे में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अभी 261 दाखिले बचे हैं, जिनको 15 जुलाई तक करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिनके आवेदन निरस्त हुए हैं, वैसे 100 आवेदकों से वह खुद बात करके फीडबैक लेंगे। प्रभारी मंत्री ने जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और पुलिस विभाग, जीडीए, नगर निगम, विकास विभाग, जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को अपने-अपने विभाग पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में सबसे अधिक शिकायतें जनप्रतिनिधियों की रखी जिसमें पुलिस विभाग और अन्य विभागों में जनप्रतिनिधियों की शिकायतें ध्यान से सुनने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन लाभार्थियों की पेंशन रुकी हुई है, उनका केवाईसी कराकर तत्काल पेंशन दिलाई जाए। अभी 5640 लोगों की पेंशन रुकी हुई है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, बीजेपी महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र, जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स, सीडीओ अभिनव गोपाल, समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच लेखपालों को दिया नियुक्ति पत्र
इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त 10 लेखपालों में से मौके पर मौजूद पांच लेखपाल रेनू रानी, अपेक्षा त्यागी, मनीषा चौधरी, श्वेता, मोनिका को नियुक्ति पत्र दिया। इसके अलावा ओडीओपी एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान प्रशिक्षण योजना के तहत लाभार्थी रवि कुमार शर्मा को रेलवे पार्टस मैन्यूफैक्चरिंग के लिए एक करोड़ 89 लाख 47 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया और मुरारी लाल शर्मा, सीमा शर्मा, मोहम्मद यासिन, चरन सिंह को टूलकिट प्रदान किया। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने पौधरोपण अभियान के लिए निर्देश देते हुए कहा कि वही पौधे लगाएं जाएं जो जीवित रह सकें।


बनेगा वृद्धाश्रम और बाल आश्रम
मुरादनगर के कनौजा गांव में अर्धनिर्मित संप्रेक्षण गृह पर विशेष रूप से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने उस भवन के अन्य विभाग को सौंपने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि उस भवन को समाज कल्याण विभाग को सौंप दिया जाए जिससे वहां वृद्धाश्रम या बाल आश्रम का निर्माण हो सके। इस पर सहमति जताते हुए मंत्री ने जल्द शासन के सामने प्रस्ताव रखने की बात कही। महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने इस भवन के निर्माण के लिए बजट देने से इन्कार कर दिया है। आठ करोड़ लागत वाले इस प्रोजेक्ट के लिए दो करोड़ जारी हुए थे जिसमें भवन की नींव सात साल से बनकर तैयार है और अब वह बदहाल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed