फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Million spent on construction of roads, drains not created

सड़क निर्माण पर पांच करोड़ खर्च, नालियां बनाई नहीं

Tue, 02 Aug 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Million spent on construction of roads, drains not created
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
नवयुग मार्केट में नगर निगम ने पांच करोड़ की लागत से सड़कें तो बना दीं, लेकिन एक साल बाद भी नालियां नहीं बनाईं। नाली निर्माण का करीब एक करोड़ का प्रोजेक्ट नगर निगम और जल निगम के बीच फंस गया है।
विज्ञापन


नालियां न बनने की वजह से अब बरसात के दिनों में लोगों को जलभराव से जूझना पड़ रहा है, दूसरी ओर पानी भरने से सड़क टूटने के कगार पर हैं। नगर निगम ने शहरी सड़क सुधार योजना में करीब पांच करोड़ से बीते साल ही नवयुग मार्केट की सड़कों का निर्माण कराया है।
विज्ञापन


इसी फंड से यहां जल निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम डेवलप किया जाना था। चूंकि 50 लाख से ज्यादा के बजट का ड्रेनेज सिस्टम जल निगम ही बना सकता है, ऐसे में नगर निगम ने यह प्रोजेक्ट जल निगम को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे नगर निगम में नालियों का निर्माण कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराई जानी थी, ताकि जलभराव न हो सके। एक साल बाद भी जल निगम ने नालियों का निर्माण शुरू नहीं किया।

नगर निगम के अधिकारी भी इस पर गंभीर नहीं है। सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते पूरे नवयुग मार्केट में जलभराव हो गया। दुकानों-शोरुमों के आगे पानी भर जाने से दुकानदार भी ‘कैद’ हो गए।


पार्षद पति भी कर चुके शिकायत
नवयुग मार्केट क्षेत्र की पार्षद निधि शर्मा के पति व भाजपा नेता राजीव शर्मा भी इस मामले की शिकायत निगम अधिकारियों से कई बार कर चुके हैं। उनका कहना है कि बिना पानी की निकासी के सड़कें उखड़नी शुरू हो गई हैं। हाल यही रहा तो एक साल में सड़कें फिर से जर्जर हो जाएंगी। उन्होंने महापौर से भी इसकी शिकायत की है।


अधिकारी बोले
जल निगम की सीएंडडीएस इकाई को ड्रेनेज सिस्टम डेवलप करने के लिए एक साल पहले ही प्रपोजल भेज दिया गया था। कई बार रिमाइंडर भेजकर काम शुरू करने के लिए कहा गया है। मंगलवार को सीएंडडीएस के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। नाली निर्माण शुरू कराया जाएगा। - आरके मित्तल, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed