फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Middle-aged man dies after being hit by a speeding vehicle

Ghaziabad News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies after being hit by a speeding vehicle
लोनी। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बॉर्डर थाना क्षेत्र के शक्ति गार्डन कॉलोनी में अधेड़ की मौत हो गई। मंगलवार रात भाई ने शव को सड़क किनारे पड़ा देखा तो पता चला। मृतक के पैर कुचले हुए थे। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। राहुल गार्डन कॉलोनी में बबलू परिवार के साथ रहते थे। उनके भाई दिनेश ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि उनका भाई बबलू सड़क किनारे पड़ा था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। बबलू सेवाधाम औद्योगिक शक्ति गार्डन स्थित फैक्टरी में काम करता था। परिवार में सात वर्षीय पुत्री नेहा व छह वर्षीय पुत्र शिवम व परिवार के अन्य सदस्य हैं। परिजनों ने बताया कि बबलू शराब पीने का आदी था। इसी के चलते करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी पत्नी राधिका दोनों बच्चों को छोड़ कर चली गई थी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed