फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Metro will still travel difficult,

मेट्रो का सफर आज भी रहेगा दिक्कत भरा

Sat, 04 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला वैशाली
ब्यूरो,अमर उजाला वैशाली Updated Sat, 04 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Metro will still travel difficult,
video wall screen on metro
 दिल्ली के राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह ट्रैक सर्किट खराब होने से दिन भर मेट्रो यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर 10-15 मिनट में ट्रेन आई।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ के चलते लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। ट्रैक सर्किट में आई खराबी को देर रात तक ठीक नहीं किया जा सका। इसके चलते यात्रियों को शनिवार सुबह भी परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन


डीएमआरसी सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजकर दो मिनट पर वैशाली-द्वारका अप लाइन के राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक सर्किट में खराबी आ गई, जिसके चलते ट्रेन को सिर्फ 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सभी मेट्रो स्टेशन पर कई ट्रेन खड़ी हो गई। इस दौरान हर स्टेशन से करीब 10-15 मिनट बाद मेट्रो का संचालन हो सका। सुबह और शाम को पीक ऑवर के दौरान आमतौर पर दो मिनट में चलने वाली ट्रेन 15 मिनट में मिलीं।

जिसके चलते मेट्रो स्टेशनों पर भारी भीड़ जमा रही। इस दौरान लोगों ने डीएमआसी अधिकारियों को जमकर कोसा। वैशाली और कौशांबी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दिनभर भीड़ रही।
 देरी के चलते ऑटो से किया सफर, शनिवार को भी परेशानी: मेट्रो आने में देरी के चलते बड़ी संख्या में यात्रियों ने ऑटो और बसों से सफर किया। इस दौरान ऑटो चालक भी मनमाना किराया वसूलते दिखे।

बड़ी संख्या में लोग मेट्रो स्टेशन से मायूस लौटे।  देर रात तक यह पता नहीं चला कि सर्किट में खराबी किस जगह आई है। जिसके चलते संचालन देर रात तक धीमा रहा। उधर, शनिवार को भी यात्रियों को इसी समस्या से जूझना पड़ेगा।
 यात्रियों ने कोसा
एक घंटे स्टेशन पर इंतजार के बाद भी मेट्रो में जगह नहीं मिली। जिसके चलते अब ऑटो से ही ऑफिस जाऊंगा। ऑटो वाले भी मनमाना किराया मांग रहे हैं। - अभिनव शर्मा, इंजीनियर, वैशाली



प्लेटफॉर्म पर इतनी भीड़ है कि अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई। 10 बजे नोएडा सिटी सेंटर स्थित ऑफिस पहुंचना था, मगर साढ़े नौ बजे यहीं हूं। अब ऑटो से जाना पड़ेगा। जिसमें देरी जरूर होगी।  - प्रवीन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed