फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Metro station will rent for land

मेट्रो स्टेशन की जमीन के बदले मिलेंगे फ्लैट्स

Sat, 04 Jun 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 04 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Metro station will rent for land
metro - फोटो : अमर उजाला

जीडीए मोहन नगर में मेट्रो स्टेशन की जमीन के बदले में वाणिज्य कर विभाग को मधुबन बापूधाम में फ्लैट्स देगा। दोनों विभागों में इस संबंध में पत्राचार हुआ है। वाणिज्य कर विभाग के आला अधिकारियों ने प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कमिश्नर को लिखा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शासन स्तर से भी इस पर सहमति मिल जाएगी।

विज्ञापन


दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो लाइन प्रोजेक्ट के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। मोहन नगर चौराहे से पहले वाणिज्य कर विभाग की चेक पोस्ट है। इस चेक पोस्ट की करीब 2275 वर्ग मीटर जमीन मेट्रो स्टेशन के निर्माण के दायरे में आ रही है।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर आरबी चौधरी ने बताया कि विभाग की जमीन को जीडीए अधिग्रहित करके डीएमआरसी को देगा। विभाग ने अधिग्रहित जमीन के बदले में तीन मांगें रखी थी। इसमें विजय नगर में चेकपोस्ट के लिए जगह, जमीन के बदले जमीन या मधुबन बापूधाम में फ्लैट्स।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए ने फ्लैट्स देने की मांग को मान लिया है। इसके तहत विभाग की 2275 वर्ग मीटर जमीन की कीमत के बराबर जीडीए मधुबन बापूधाम में फ्लैट्स देगा। उन्होंने बताया कि विभाग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव बनाकर कमिश्नर वाणिज्य कर को भेजा है। प्रस्ताव में प्रोजेक्ट से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है। उम्मीद है कि प्रस्ताव को मान लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed