{"_id":"5787e3c54f1c1b0e7913fbbd","slug":"metro-continues-to-work-putting-five-hours-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो का चलता रहा काम, पांच घंटे लगा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो का चलता रहा काम, पांच घंटे लगा जाम
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहेड़ा कट के पास बृहस्पतिवार सुबह मेट्रो का काम जारी रहने से लोगों को पांच घंटे जाम से जूझना पड़ा। सड़क पर क्रेन होने के कारण सुबह सात बजे से लगा जाम दोपहर करीब बारह बजे तक जारी रहा। उधर, मोहननगर पर पाइपलाइन लीकेज के चलते भी लोग जाम से बेहाल रहे।
मोहनगर चौराहे के आसपास मेट्रो पिलर पर प्री-फेब्रिकेटेड वायाडक्ट डालने का काम चल रहा है। आमतौर पर डीएमआरसी सुबह पांच बजे काम बंद कर देता है लेकिन बृहस्पतिवार सुबह करहेड़ा कट के पास सात बजे तक काम जारी रहा। सड़क के बीच में क्रेन खड़ी होने से रोड संकरी हो गई और जाम लगना शुरू हो गया।
वाहनों का दबाव अधिक होने के चलते जाम लगा रहा। जाम बढ़ते हुए मोहननगर, जीटी रोड, हिंडन एयरफोर्स रोड, हिंडन बंधा रोड और भोपुरा रोड की ओर भी बढ़ गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को तुरंत भेजा गया लेकिन वाहनों के अधिक दबाव के कारण दिक्कत हुई। जाम में फंसकर कुछ वाहनों के खराब होने से समस्या और बढ़ गई।
विज्ञापन
- स्कूल पहुंचने में हो गई देरी
सुबह सात बजे से ही जाम लगने से साहिबाबाद से इंदिरापुरम आ रही स्कूल बसों में बच्चे बेहाल रहे। डीपीएस इंदिरापुरम, वनस्थली, इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल समेत कई स्कूल की बसें देरी से बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचीं। मोहननगर से दिल्ली जा रहे विदेशी टूरिस्ट भी इस दौरान जाम से जूझे। वह बस में सवार थे।