{"_id":"57ed44da4f1c1bc01c5740cf","slug":"merchants-beware-should-not-be-anywhere-special-26-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी सावधान! कहीं बन न जाएं ‘स्पेशल-26’ के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी सावधान! कहीं बन न जाएं ‘स्पेशल-26’ के शिकार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
income tax department
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। आयकर विभाग के सर्वे की आड़ में व्यापारी धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। इनकम टैक्स कमिश्नर ने व्यापारियों को सचेत करते हुए सावधान रहने को कहा है। माना जा रहा है कि बॉलीवुड फिल्म ‘स्पेशल-26’ की तर्ज पर कुछ ठग आयकर अधिकारियों के वेश में घूम रहे हैं और सर्वे के नाम पर व्यापारियों को डरा-धमकाकर वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन
कमिश्नर ने व्यापारियों को सलाह दी है कि जब भी कोई इनकम टैक्स अधिकारी या टीम सर्वे के लिए पहुंचे तो सबसे पहले उन सभी का आईकार्ड जरूर चेक करें। इनकम टैक्स कमिश्नर कमिश्नर अरुण कुमार का कहना है कि आयकर विभाग की टीम जब भी सर्वे के लिए जाती है तो वह सबसे पहले अपना आईकार्ड और नोटिस दिखाती है।
विज्ञापन
इसके बाद ही सर्वे की कार्रवाई शुरू की जाती है। यदि व्यापारियों को जरा सा भी संदेह हो तो वह मोबाइल नबंर 7599101851 पर फोन करके वस्तुस्थिति को जान सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आईडीएस स्कीम भी व्यापारियों पर जबरन थोपी नहीं जा रही। कोई भी व्यापारी इसमें स्वेच्छा से शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि केंद्र सरकार की आईडीएस स्कीम 30 सितंबर को खत्म हो रही है। इससे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कई जगहों पर सर्वे कार्य किया, लेकिन कुछ लोग इसकी आड़ में अफवाह भी फैला रहे हैं। इसके बाद कमिश्नर ने अलर्ट जारी किया है।
कमिश्नर अरुण कुमार के मुताबिक बीते बुधवार को कालका गढ़ी स्थित मार्बल बाजार, कपड़ा और ज्वैलरी शोरूम में कोई सर्वे कार्य नहीं हुआ। फिर भी उनके सुनने में आया है कि वहां पर कुछ लोग इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। बाजार में पैनिक क्रिएट करना विभाग का काम नहीं है।
व्यापारियों ने किया सांसद आवास पर प्रदर्शन
महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने आयकर विभाग के सर्वे और छापामारी की कार्रवाई का विरोध करते हुए राजनगर सेक्टर दो चौराहे से सांसद आवास तक जुलूस निकाला। सैकड़ों व्यापारी नारेबाजी करते हुए सांसद आवास पहुंचे और अपना ज्ञापन सौंपा।
मंडल अध्यक्ष गोपीचंद ने बताया कि यदि इनकम टैक्स विभाग की यह कार्रवाई नहीं रुकी तो शुक्रवार शाम को अंबेडकर पार्क से विशाल जुलूस निकाला जाएगा। व्यापारी मंडल अब आरपार की लड़ाई लड़ेगा।
गाजियाबाद व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप बंसल का कहना है कि यदि अब विभाग से कोई टीम आएगी तो उसे जूस पिलाकर पूछा जाएगा कि आप कौन हो। यदि वह फर्जी निकलते हैं तो उन्हें पीटा जाएगा और बाजार में ठगों का जुलूस निकाला जाएगा।