फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Memorandum submitted to DM against allocation of liquor shops

Ghaziabad News: शराब की दुकानों के आवंटन के विरोध में डीएम को ज्ञापन सौंपा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to DM against allocation of liquor shops
शराब की दुकान के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते विजयनगर के निवासी। संवाद
गाजियाबाद। वित्तीय वर्ष के लिए शराब की कंपोजिट दुकानों के आवंटन को लेकर मंगलवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी और विजयनगर के सेक्टर-नौ के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर दुकान हटाने की मांग की।
विज्ञापन


संजय नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल ने बताया कि सेक्टर-23 डी-वन में शराब की नई दुकान खोली गई है। इस दुकान के 50 मीटर दूरी पर मंदिर, स्कूल और सर्राफ की दुकानें हैं। इस रास्ते से दो स्कूलों के छात्र-छात्राओं का भी आना-जाना रहता है। जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने सेक्टर-23 में खुली दुकान को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। इस दौरान हरीश शर्मा, उमेश पप्पू, राजेंद्र गर्ग, अजय शर्मा, रमेश शर्मा रोहित चौधरी व अनुज कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, विजयनगर के सैक्टर-नौ के लोगों ने बताया कि आवंटित दुकान के पास राजकीय इंटर कॉलेज और अन्य एक स्कूल है। शराब की दुकान खुलने से छात्राओं को काफी परेशानी होगी। उन्होंने ने भी दुकान अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है।

शराब की दुकान के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते विजयनगर के निवासी। संवाद

शराब की दुकान के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते विजयनगर के निवासी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed