{"_id":"6a02208f6dce218bc00dfe5b","slug":"memorandum-submitted-to-cmo-demanding-release-of-two-months-pending-salaries-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109464-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सीएमओ को ज्ञापन देकर दो माह से लंबित वेतन दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सीएमओ को ज्ञापन देकर दो माह से लंबित वेतन दिलाने की मांग
विज्ञापन
मुरादनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में अवगत कराया गया कि जनपद गाजियाबाद के सभी एनएचएम संविदा कर्मचारियों का पिछले दो माह से वेतन लंबित है। मार्च व अप्रैल का वेतन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। इसके कारण कर्मचारियों को अपने बच्चों की स्कूल फीस, पुस्तकें, अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं व दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने सीएमओ से कर्मचारियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए एनएचएम कर्मचारियों का लंबित मानदेय शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। चेतावनी दी है कि 20 मई तक कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया तो उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाहन पर जनपद गाजियाबाद के समस्त कर्मचारियों के साथ 21 मई को नो पे, नो वर्क की नीति अपनाते हुए कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। जिला अध्यक्ष हिमानी कौशिक, महासचिव डॉ. चेतन वर्मा, रामेन्द्र सिंह, आयुष चिकित्सक महासंघ अध्यक्ष डॉ. प्रमोद त्यागी, डॉ. सपना गोयल, सपना शर्मा, धीरज वर्मा, डॉ. आकाश वत्स, डॉ. रचना, किरण, रीता, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।