फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mega job fair on April 24, selection for more than 1500 posts

Ghaziabad News: 24 अप्रैल को मेगा रोजगार मेला, 1500 से अधिक पदों पर होगा चयन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mega job fair on April 24, selection for more than 1500 posts
गाजियाबाद। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से 24 अप्रैल को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 10 बजे से विश्वविद्यालय के निकट मोरटा, मेरठ रोड स्थित परिसर में आयोजित होगा। इसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन


रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों की ओर से 1500 से अधिक रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र देने की भी व्यवस्था रहेगी। इसमें हाईस्कूल से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसमें आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। उम्मीदवार 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति और कम से कम 10 बायोडाटा के साथ पहुंचें। मौके पर ही दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed