{"_id":"579267b74f1c1b875fc4b85a","slug":"meerut-haridwar-would-be-costly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-हरिद्वार जाना होगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-हरिद्वार जाना होगा महंगा
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के लिए 24 जुलाई से होने वाले रूट डायवर्जन के बाद गाजियाबाद से मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर का सफर लंबा और महंगा हो जाएगा। रोडवेज की बसें मोदीनगर की बजाय गाजियाबाद से वाया हापुड़ और मेरठ जाएंगी।
इससे मेरठ का सफर करीब 35 किलोमीटर लंबा और 26 रुपये तक महंगा हो जाएगा। इसके अलावा बिजनौर, हरिद्वार, देहरादून जाने वाली बसें भी वाया हापुड़ चलेंगी। यानी यात्रियों को 8 दिन तक परेशानी झेलनी पड़ेगी।
बता दें कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यातायात पुलिस ने 24 जुलाई से एनएच-58 पर रोडवेज बसों समेत भारी वाहनों का संचालन बंद करने की घोषणा कर दी है। ऐसे में गाजियाबाद और दिल्ली से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून जाने वाली बसों को एनएच-24 से होकर संचालित किया जाएगा। इसके चलते गाजियाबाद-मेरठ के बीच चलने वाली रोडवेज की भी करीब 70 से ज्यादा बसें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
एआरएम रोडवेज आरसी सुखीजा ने बताया कि डायवर्जन के दौरान बसों का किराया भी बढ़ जाएगा। आम दिनों में गाजियाबाद से मेरठ तक बस का किराया 46 रुपये है। डायवर्जन के दौरान हापुड़ से होकर मेरठ जाने वाली बसों में किराया 72 रुपये हो जाएगा।
वहीं, गाजियाबाद से हरिद्वार तक आम दिनों में किराया 195 रुपये हैं। डायवर्जन से गाजियाबाद से वाया मवाना, बिजनौर होकर हरिद्वार जाने वाली बसों में किराया 211 रुपये होगा और गाजियाबाद से हापुड़, मेरठ, मवाना, बिजनौर होकर जाने वाली बसों में किराया 241 रुपये रहेगा। उन्होंने बताया कि बस का सफर लंबा होने की वजह से किराया ज्यादा लिया जाएगा।
लालकुआं-हापुड़ चुंगी पर बनेंगे अस्थायी बस स्टैंड
रूट डायवर्जन और कांवड़ यात्रियों की संख्या सड़कों पर बढ़ जाने की वजह से रोडवेज करीब एक सप्ताह के लिए शहर के बाहर दो अस्थायी बस स्टैंड बनाएगा। एक स्टैंड लालकुआं पर तो दूसरा हापुड़ चुंगी पर बनाया जाएगा।