फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Medicines were ordered by claiming to be the hospital's HOD...no payment was made

Ghaziabad News: अस्पताल का एचओडी बताकर मंगवाई दवा...नहीं किया भुगतान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Medicines were ordered by claiming to be the hospital's HOD...no payment was made
गाजियाबाद। खुद को एमएमजी अस्पताल का हेड ऑफ द डिपार्टमेंट बताकर दवा सप्लायर से दवा मंगवाकर भुगतान न करने की घटना सामने आई है। दवा सप्लायर कुमुद ने इस मामले में डॉ. तुषार अग्रवाल को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चिरंजीव विहार निवासी कुमुद ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर 26 नवंबर को एक कॉल आई। बात करने वाले ने खुद का नाम डॉ. तुषार अग्रवाल बताया। कहा कि वह एमएमजी अस्पताल में हेड ऑफ द डिपार्टमेंट हैं और उनको कुछ दवा चाहिए। आरोपी ने दवाओं के नाम लिखवा दिए। आरोपी ने कहा कि वह एमएमजी अस्पताल परिसर में दवा भिजवा दें। वहां उनको भुगतान का चेक दे दिया जाएगा। उन्होंने दवा भिजवा दी। उधर से बात करने वाले ने कहा कि दवा लेने के लिए वह सहायक को भेज रहे हैं। वही भुगतान का चेक दे देंगे। डिलीवरी देने के बाद चेक लेकर उनका कर्मचारी वापस आ गया। जब उन्होंने चेक अपने खाते में लगाया तो वह बाउंस हो गया। जिस नंबर से फोन आया था, उस पर बात करने के लिए फोन मिलाया तो कॉल नहीं उठी। फिर नंबर बंद आने लगा। आरोप है कि उनसे सोची समझी योजना के तहत ठगी की गई है। इस बारे में एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में पूछा जाएगा। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। इस बारे में सीएमओ अखिलेश मोहन ने बताया कि एमएमजी अस्पताल में तुषार के नाम से कोई भी हेड ऑफ द डिपार्टमेंट नहीं है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed