फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Meat shops will remain closed on Ram Navami in Ghaziabad

रामनवमी पर नहीं बिकेगा नॉनवेज: गाजियाबाद नगर निगम का आदेश, मांस-मछली की दुकानें रखें बंद, बताई वजह

Sat, 05 Apr 2025 05:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 05:44 PM IST
सार

गाजियाबाद में रामनवमी पर मांस-मछली की दुकानें बंद रखने का आदेश है। यह आदेश नगर निगम की ओर से जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Meat shops will remain closed on Ram Navami in Ghaziabad
रामनवमी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी के अवसर पर गाजियाबाद नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। नगर निगम ने आदेश में कहा है कि 6 अप्रैल 2025, रविवार को रामनवमी के अवसर पर जिले में सभी मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी।  

विज्ञापन


जारी आदेश में कहा कि गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत समस्त (मांस-मछली) दुकानदारों को सूचित किया जाता है कि राम नवमी के पवित्र पर्व के दिन धार्मिक भावनाओं  और शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिनांक 6 अप्रैल 2025 रविवार को मांस-मछली की दुकानें पूर्णतया बन्द रखें। राम नवमी के अवसर पर किसी भी तरह के मांस-मछली बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू धर्म में भगवान राम को आदर्श पुरुष और महान योद्धा के रूप में पूजा जाता है। उनकी उपासना से साधक को सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं व्यक्ति की अध्यात्मिक उन्नति भी होती हैं। इस दौरान राम जी को प्रसन्न और उनकी विशेष कृपा पाने के लिए राम नवमी की तिथि को सबसे शुभ माना गया है।

बता दें, रामनवमी भगवान राम के जन्म के अवसर में मनाई जाती है। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना और दान-पुण्य से जुड़े कार्य करने पर व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पंचांग के मुताबिक चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है। इस बार 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी है। 

ये भी पढ़ें: Ram Navami 2025: राम नवमी पर कैसे करें प्रभु श्रीराम की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed