{"_id":"572a44624f1c1b32375ccf7f","slug":"mayor-sir-remove-from-toilets-occupation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर साहब! टॉयलेट्स से कब्जा तो हटवाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर साहब! टॉयलेट्स से कब्जा तो हटवाओ
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 05 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउन स्कूल मार्केट में सरकारी टॉयलेट्स पर कब्जा कर उन्हें बंद करने का मामला बुधवार को व्यापारियों और मेयर की बैठक में भी गूंजा। घंटाघर के व्यापारियों ने महापौर से टॉयलेट्स से कब्जा हटवाकर उसकी मरम्मत और संचालन शुरू कराने की मांग की।
महापौर ने सेनेट्री इंस्पेक्टर को टॉयलेट्स से कब्जा हटवाने और टॉयलेट्स में वेंटिलेशन बनाकर उन्हें नियमित रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए। बता दें कि सरकारी टॉयलेट्स पर कब्जा कर बाहर दुकान लगाने का मामला ‘अमर उजाला’ ने दो मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
बाजार में दो सरकारी टॉयलेट पर कब्जा हो जाने से व्यापारियों के साथ-साथ यहां आने वाले ग्राहकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुधवार को महापौर अशु वर्मा ने पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने के अभियान के चलते व्यापारियों की बैठक बुलाई तो उसमें यह मुद्दा प्रमुखता से गूंजा।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदार तिलक महाजन ने महापौर को समस्या बताई और बोले-‘मेयर साहब स्वच्छता अभियान से पहले टॉयलेट से कब्जा हटवाओ, उसमें वेंटिलेशन बनवाओ ताकि उसका इस्तेमाल किया जा सके।’ महापौर का कहना है कि ऐसे टॉयलेट्स कब्जा हटवाकर जल्द से जल्द शुरू कराए जाएंगे।