फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mayawati seven, eight Grjenge Modi-Rahul

सात को मायावती, आठ को गरजेंगे मोदी-राहुल

Mon, 06 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 06 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mayawati seven, eight Grjenge Modi-Rahul
कमला नेहरू नगर मैदान का निरीक्षण करती एसपीजी की टीम । - फोटो : अमर उजाला
पहले चरण के विधानसभा चुनाव के मतदान में कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सात फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती गाजियाबाद आ रही हैं, जिन पर बीते विधानसभा चुनाव के परिणाम को दोहराने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ फरवरी को शहर में होंगे। इसी दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए मुरादनगर में जनसभा करेंगे। 
विज्ञापन


‘शब्दों के सिलेंडर’ से प्रत्याशियों को ‘ऑक्सीजन’ देंगे मोदी 
 आठ फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद में पांचों विधानसभाओं के प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कमला नेहरू नगर मैदान को प्रधानमंत्री की सभा के लिए चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान से ठीक तीन दिन पहले होने जा रही प्रधानमंत्री की इस चुनावी सभा से भाजपा के कई प्रत्याशियों को ऑक्सीजन मिलने की उम्मीद है। रविवार दोपहर को पीएमओ से एसपीजी टीम भी गाजियाबाद पहुंची।

सूचना पर जरा ही देर में प्रशासनिक अमला भी हरकत में आ गया। प्रधानमंत्री की सभा के लिए पहले इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल के ग्राउंड को देखा गया। इसके बाद महामाया स्टेडियम, घंटाघर रामलीला मैदान, कविनगर रामलीला मैदान की जांच की गई।

बाद में टीम कमला नेहरू नगर स्थित मैदान में पहुंची। प्रधानमंत्री की सभा के लिए इसी मैदान को फाइनल किया गया है। मोदी की सभा को लेकर हरसांव पुलिस लाइन में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी हुई। चुनावी सभा वाले मैदान के पास ही स्थित दूसरे मैदान में हैलीपैड बनाया जाएगा।

दरअसल प्रधानमंत्री की चुनावी सभाओं को लेकर यूपी में जो सूची जारी हुई थी, उसमें गाजियाबाद को शामिल नहीं किया गया था। जबकि गाजियाबाद की कई विधानसभाओं में प्रत्याशियों की हालत खस्ता है। ऐसे में भाजपाई शुरू से ही मोदी और अमित शाह का कार्यक्रम लेने के लिए मशक्कत कर रहे थे।

एक दिन पूर्व ही गाजियाबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील बंसल से भी महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा और संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने मोदी की जनसभा का मुद्दा उठाया था। रविवार सुबह जैसे ही मोदी के प्रोग्राम की सूचना भाजपाइयों को मिली, उनमें उत्साह जाग उठा।

मुरादनगर में राहुल गांधी बताएंगे ‘यूपी को ये साथ पंसद है’ 
 आठ फरवरी को ही कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुरादनगर स्थित रावली रोड रामलीला ग्राउंड में सभा करेंगे। सपा-कांग्रेेस के गठबंधन को लेकर बताएंगे कि ‘यूपी को से साथ पंसद है’। मुरादनगर विधानसभा पर कांग्रेस का जोर है।

यहां से कांग्रेस ने सुरेंद्र प्रकाश गोयल को मैदान में उतारा है। सुरेंद्र प्रकाश गोयल पूर्व में गाजियाबाद से सांसद रह चुके हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक रखी है और इसी के चलते राहुल गांधी की जनसभा को यहां रखा गया है। अखिलेश यादव की सभा पहले ही मसूरी में हो चुकी है, ऐसे में, इस सभा में राहुल गांधी अकेले ही जनता को संबोधित करेंगे।

यह पहली बार होगा, जब राहुल गांधी मुरादनगर में किसी सभा को संबोधित करेंगे, इससे पहले 2012 और 2014 के चुनाव में गाजियाबाद शहर में ही उनकी चुनावी जनसभा हुई थी। माना जा रहा है कि वर्ग विशेष के वोटरों को साधने के लिए राहुल गांधी की सभा इस बाद मुरादनगर में रखी गई है। 

सात फरवरी को मायावती साधेंगी विरोधियों पर निशाना 
 प्रदेश की सत्ता में वापसी करने के लिए बसपा के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण है। इसी के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बसपा सुप्रीमो ने प्रचार की कमान संभाली है। इसके साथ ही वर्ष 2012 में गाजियाबाद की विधानसभा सीटों पर मिले चुनाव के परिणाम को दोहराने की जिम्मेदारी है।


बीते विधानसभा चुनाव में बसपा ने गाजियाबाद की पांच विधानसभा सीटों में से पांच पर कब्जा जमाया था। सात फरवरी को मायावती की सभा गाजियाबाद पुलिस लाइंस के सामने मैदान में होगी। यह सभा गाजियाबाद ही पांचों विधानसभाओं के लिए संयुक्त रूप से की जा रही है। सभी विधानसभाओं के प्रत्याशी और उनके समर्थक यहां मौजूद होेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed