{"_id":"57150a7f4f1c1bf66e8b466d","slug":"may-be-on-the-computer-exams-in-ncr-learning-dl","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में मई से कंप्यूटर पर होगी लर्निंग डीएल की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में मई से कंप्यूटर पर होगी लर्निंग डीएल की परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
computer
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर के जनपदों में अब लर्निंग डीएल की परीक्षा कंप्यूटर पर ली जाएगी। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के.रविंद्र नायक ने सोमवार को आरटीओ आफिस के निरीक्षण के बाद इसकेआदेश दिए।
विज्ञापन
सभी जनपदों को एक सप्ताह में पांच-पांच कंप्यूटर दिए जाएंगे। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान आरटीओ ऑफिस में मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानी भी जानी।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान आवेदक को 15 सवालों का टेस्ट पांच मिनट में देना होगा। पांच मिनट बाद कंप्यूटर में एग्जाम पेपर खुद ऑफ हो जाएगा। छठे मिनट में परीक्षा परिणाम सर्वर रूम में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
कंप्यूटर की जानकारी न रखने वालों को ट्रेनर मिलेगा और यह दो मिनट ज्यादा परीक्षा दे सकेंगे। रोड रूल्स की जानकारी न रखने और लर्निंग परीक्षा में पूछे जाने वाले रोड सेफ्टी के प्रश्नों की जानकारी के बिना परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की जा सकेगी। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने लर्निंग एग्जाम प्रक्रिया में एक सप्ताह में बदलाव करने के आदेश दिए।
कमिश्नर ने बताया कि हमारा प्रयास रोड एक्सीडेंट को कम करना है। इसके लिए जरूरी है कि प्रशिक्षित लोगों को ही डीएल जारी किया जाए। इस दौरान एटीसी आरके उपाध्याय, डीटीसी एसके गुप्ता, आरटीओ मयंक ज्योति, एआरटीओ केपी गुप्ता, शेर सिंह यादव, आरकेराजपूत और आरआई सुहैल अहमद साथ रहे।
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने निरीक्षण में विभिन्न विभागों की बारीकी से जांच की। उन्होंने रिकार्ड देखा और खिड़कियों पर मौजूद लोगों से बातचीत की। टीसी के. रविंद्र नायक ने आरटीओ मयंक ज्योति, एआरटीओ केपी गुप्ता और आरआई सुहैल अहमद की प्रशंसा की।