{"_id":"5f16d9d68ebc3e638f56694e","slug":"mausam139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम हुआ ठंडा, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम हुआ ठंडा, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से मौसम हुआ ठंडा, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत - बारिश के चलते मंगलवार को कई जगह पर लोग जलभराव से परेशान रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। टीएचए में मंगलवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वही जगह जगह जलभराव हो गया। इसकी वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। बारिश की वजह से शहर का एक्यूआई भी ग्रीन जोन में दर्ज किया गया।
कई दिनों से लोग गर्मी से बेहाल थे। दोपहर को अचानक से मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में काले बादल छा गए। कुछ देर के लिए अंधेरा हो गया और बारिश शुरू हो गई। दोपहर करीब ढाई बजे बारिश शुरू हुई जो सवा चार बजे तक जारी रही। बारिश से मौसम सुहावन हो गया। शाम को लोगों ने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं बारिश ने लोगों की मुसीबत भी बढ़ा दी। टीएचए की मुख्य सड़कों समेत कई कॉलोनियों की गलियों में पानी भर गया। इसकी वजह से लोगों के आने जाने में काफी परेशानी हुई। साहिबाबाद मंडी के सामने, मोहन नगर चौराहा, जीटी रोड राजेंद्र नगर कट के पास, शॉप्रिक्स के सामने, साहिबाबाद अंडर पास, अर्थला अंडरपास आदि जगहों पर जलभराव हो गया। सबसे ज्यादा समस्या राजेंद्र नगर सेक्टर दो के लोगों को हुई। यहां पर सड़क निर्माण के दौरान लेवल ठीक नहीं होने की वजह से घरों के आगे पानी भर गया। इसकी वजह से लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ा। कई जगह पर शाम को जलभराव की वजह से वाहन चालकों को जाम से भी जूझना पड़ा।
बारिश की वजह से ग्रीन जोन में बना हुआ प्रदूषण का स्तर
बारिश की वजह से गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर भी कम चल रहा है। कुछ दिनों से गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर ग्रीन जोन में बना हुआ है। मंगलवार को भी बारिश की वजह से गाजियाबाद शहर का एक्यूआई ग्रीन जोन में रहा। शहर का एक्यूआई 70 दर्ज किया गया। प्रदूषण कम रहने से भी लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन