फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mathura will be the century of the advance booking counter bus

मथुरा की शताब्दी बस में काउंटर से भी होगी एडवांस बुकिंग

Thu, 08 Sep 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 08 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mathura will be the century of the advance booking counter bus
shatabdi bus - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के लिए शुरू की गई शताब्दी बसों में अब लोग ऑनलाइन के साथ-साथ बस अड्डे से भी एडवांस बुकिंग करा सकेंगे। ऐसे में इंटरनेट की सुविधा न होने पर लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। गाजियाबाद से मथुरा के बीच फिलहाल दो एसी बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


अगस्त महीने में परिवहन निगम ने गाजियाबाद बस अड्डे से मथुरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। गाजियाबाद पुराने बस अड्डे से प्रतिदिन एक बस सुबह 8 बजे और दूसरी बस शाम चार बजे रवाना होती है।
विज्ञापन


यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने इन बसों में ऑनलाइन एडवांस बुकिंग की सहूलियत भी दी थी, लेकिन इसका रिस्पांस कोई खास नहीं रहा। इसके लिए लोगों का इंटरनेट फ्रेंडली न होना और मुश्किल प्रक्रिया को माना जा रहा है। ऐसे में रोडवेज ने अब एडवांस सीट बुकिंग की सुविधा काउंटर से भी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम गाजियाबाद आरसी सुखीजा का कहना है कि काउंटर से सीट बुकिंग की सुविधा सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मिलेगी। कोई भी व्यक्ति इस बीच आकर एडवांस सीट बुक करा सकता है, ताकि यात्रा आसान हो सके। गाजियाबाद से मथुरा तक 207 किलोमीटर लंबे सफर के लिए शताब्दी बस में 305 रुपये किराया निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed