फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mathura bus will depart at 8 am today for the first satabdi bus

आज 8 बजे मथुरा रवाना होगी पहली शताब्दी बस

Mon, 08 Aug 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Mon, 08 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mathura bus will depart at 8 am today for the first satabdi bus
मथूरा तक चलेंगी एसी बसें - फोटो : demo pic

मथुरा-वृंदावन जाने वालों को अब रोडवेज भी यात्रा कराएगा। सोमवार को पुराने बस अड्डे से मथुरा के लिए शताब्दी बस सेवा शुरू की जाएगी। सुबह 8 बजे पहली बार मथुरा के लिए एसी शताब्दी बस रवाना की जाएगी। वाया अलीगढ़ शुरू की गई इस बस सेवा के लिए गाजियाबाद डिपो को दो बसें मिल गई हैं।गाजियाबाद पुराने बस अड्डे से प्रतिदिन दो बसें मथुरा जाएंगी।

विज्ञापन


इनमें एक बस सुबह 8 बजे और दूसरी बस शाम चार बजे रवाना होगी। मथुरा से शाम चार बजे और सुबह आठ बजे यह बसें वापसी करेंगी। सुबह 8 बजे गाजियाबाद से चलने वाली बस शाम चार बजे मथुरा से वापसी करेगी। रोडवेज एआरएम आरसी सुखीजा ने बताया कि गाजियाबाद से मथुरा तक 207 किलोमीटर लंबे सफर के लिए 305 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद से यह बस दादरी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, गबाना, अलीगढ़, इगलास, राया होते हुए मथुरा पहुंचेगी और इसी रूट से इसकी वापसी होगी।

मथुरा तक किराया
गाजियाबाद से         305 रुपये
दादरी से             271 रुपये

सिकंदराबाद से         245 रुपये
बुलंदशहर से         214 रुपये

खुर्जा से             187 रुपये
गबाना से         147 रुपये

अलीगढ़ से         115 रुपये
इगलास से         82 रुपये

राया से             45 रुपये


- गाजियाबाद से वाया मुरादाबाद होते हुए नूरपुर पहुंचेगी बस

साहिबाबाद। रोडवेज ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पांच नए रूट निर्धारित किए हैं। जिन पर अनुबंधित बसों को चलाने की योजना है। इन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक रही, तो सेवा सुचारु रख बसों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा।आरएम पीके बोस ने बताया कि सभी डिपो के एआरएम को नए रूट चिन्हित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके तहत गाजियाबाद रीजन से पांच नए रूट प्रस्तावित किए गए हैं। जिनमें कौशांबी, दिल्ली से चांदपुर वाया गजरौला, कौशांबी से नूरपुर वाया गजरौला, कौशांबी से धामपुर वाया गजरौला, नूरपुर बस का संचालन किया जाएगा। साथ ही नोएडा से धामपुर और नोएडा से चांदपुर के लिए भी बस का संचालन होगा। यह बस नोएडा से गाजियाबाद, गजरौला, चांदपुर होते हुए धामपुर पहुंचेगी।


उन्होंने बताया कि पहले बसें बिजनौर होते हुए धामपुर, चांदपुर जाती थीं। यह नया रूट बनाया है। इन रूटों पर यात्री की अधिक संख्या है। धामपुर, चांदपुर, नूरपुर से मुरादाबाद की काफी सवारियां हैं और इस रूट पर बसों की संख्या कम है। इसको देखते हुए इन बसों का वापसी का रूट मुरादाबाद होते हुए बनाया गया है। आरएम ने बताया कि शुरूआत में ट्रायल के तौर पर बस सेवा शुरू की जाएगी।

यात्रियों की संख्या अधिक रही, तो 60 से अधिक बसों का संचालन इन रूटों पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed