फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mason killed by hitting him on the head with a stick in Ghaziabad

हत्या के 20 दिन बाद मिला शव: हत्यारे ने दी ऐसी मौत... कपड़ों से हो सकी पहचान; कत्ल की रात का हर राज फाश

Mon, 01 Dec 2025 10:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Dec 2025 10:32 PM IST
सार

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर कंकाल बरामद किया। आशंका है कि आरोपी ने अनिल कुमार के सिर में डंडा मारकर उसकी हत्या की। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर मृतक अनिल की पहचान की।

विज्ञापन
Mason killed by hitting him on the head with a stick in Ghaziabad
राजमिस्त्री का मौत के 20 दिन बाद मिला कंकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ मार्ग स्थित गांव गदाना से बीस दिन पूर्व लापता हुए राजमिस्त्री अनिल कुमार का कंकाल सोमवार शाम मोदीपोन पुलिस चौकी के पीछे बंद पड़ी फैक्टरी परिसर की झाड़ियों से बरामद हुआ। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर कंकाल बरामद किया। आशंका है कि आरोपी ने अनिल कुमार के सिर में डंडा मारकर उसकी हत्या की। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर अनिल की पहचान की। गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया।

विज्ञापन

गांव गदाना के रहने वाले रमेश कुमार के पुत्र राजू ने बताया कि उनके बड़े भाई अनिल कुमार (37) राजमिस्त्री थे। अनिल कुमार विवाहित थे और उनके तीन बच्चे हैं। राजू ने बताया कि भाई अनिल कुमार बीते 12 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे काम पर जाने के लिए निकले थे, मगर लौटे नहीं। परिजनों ने अनिल को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। राजू ने 13 नवंबर को मोदीनगर थाने में अनिल कुमार की गुमशुदगी दर्ज कराई। एसीपी ने बताया कि पुलिस टीमें अनिल कुमार की तलाश में लगी थी। अनिल का मोबाइल फोन ऑन था। उसकी लोकेशन बदल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजमिस्त्री के मोबाइल से खुला राज 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजमिस्त्री अनिल कुमार के लापता होने के बाद उनका मोबाइल फोन ऑन था। अनिल कुमार के मोबाइल से एक नंबर पर बात हो रही थी। मोबाइल ऑन होने के कारण पुलिस पहले तो घटना को भांपने में गच्चा खा गई बाद में पुलिस ने कॉलर को ट्रेस कर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। संदिग्ध पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गया और उसने मोदीपोन चौकी के पीछे बंद बड़ी मोदीपोन फैक्टरी परिसर की झाड़ियों में अनिल का शव पड़ा होने की बात कही। 

विज्ञापन

यह सुनते ही पुलिस सकते में आ गई। पुलिस संदिग्ध को लेकर झाड़ियों में पहुंची तो वहां एक कंकाल बरामद हुआ। शरीर के अंग व कपड़े इधर-उधर पड़े थे। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों के आधार पर कंकाल की शिनाख्त अनिल कुमार के रूप में की। पूछताछ में संदिग्ध ने पुलिस को बताया कि बीते 12 नवंबर को वह मोदीपोन फैक्टरी में शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके झगड़ा हो गया। आरोपी ने पास पड़ा डंडा मारकर अनिल कुमार को मौत के घाट उतार दिया और वहां से भाग गया। 

परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा चौकी पर किया हंगामा
अनिल कुमार का कंकाल बरामद होने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि 13 नवंबर को उन्होने गुमशुदगी दर्ज करा दी थी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस अगर तत्काल कार्रवाई करती तो अनिल कुमार की यह दुर्दशा नहीं होती। मोदीनगर एसएचओ ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। 

यह बोले अधिकारी
हापुड़ मार्ग स्थित बंद मोदीपोन फैक्टरी परिसर की झाड़ियों से सोमवार को मानव के अवशेष और कपड़े मिले। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर अवशेष की शिनाख्त लापता अनिल कुमार के रूप में की है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। - अमित सक्सेना, एसीपी मोदीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed