{"_id":"6acfcc1696bcc188890c31ed","slug":"married-woman-hangs-herself-in-sanchar-society-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1000968-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संचार सोसायटी में विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संचार सोसायटी में विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र की संचार सोसायटी में मंगलवार रात 35 वर्षीय विवाहिता आरती त्यागी ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। आरती की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। चिकित्सकों के तीन सदस्यीय पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच मेडिकल परीक्षण किया है। मौत के कारण मेडिकल रिपोर्ट से स्पष्ट होंगे।
एसीपी कविनगर अभय डागा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9:31 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि संचार सोसायटी, हम-तुम रोड निवासी मोहित त्यागी की बहन ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मोहित ने बताया कि उनकी बहन की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। मृतका के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।