फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Married woman commits suicide by hanging herself after three years of love marriage in Ghaziabad

UP: 'आई लव यू मम्मी-पापा, हमेशा आपकी बेटी रहूंगी' लिखकर विवाहिता ने दी जान, तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह

Sun, 10 Sep 2023 01:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Sep 2023 01:14 PM IST
सार

गाजियाबाद के मोदीनगर में एक विवाहिता ने प्रेम विवाह के तीन वर्ष बाद फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। नोट में लिखा था कि आई लव यू मम्मी-पापा, हमेशा आपकी बेटी रहूंगी। 

विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself after three years of love marriage in Ghaziabad
विवाहिता ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर की ब्रहृमपुरी कॉलोनी में पति के साथ किराये पर रह रही 25 वर्षीय विवाहिता पायल ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पायल ने तीन वर्ष पूर्व अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद परिजनों ने पायल से संबंध खत्म कर लिए थे। 
विज्ञापन


पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें पायल ने आई लव यू मम्मी-पापा, हमेशा आपकी बेटी रहूंगी लिखा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पायल ने समीपवर्ती गांव निवासी युवक नीरज से लगभग तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। 
विज्ञापन


शादी के बाद नीरज और पायल ब्रहृमपुरी कॉलोनी में किराये पर रहने लगे। बताया गया कि बीते शुक्रवार सुबह नीरज नोएडा काम पर चला गया। रात में लौटा तो पायल को पंखे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। पायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दंपती के कोई संतान नहीं है। इसे लेकर भी पायल तनाव में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी ज्ञानप्रकाश ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया खुदकुशी का लग रहा है। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें विवाहिता ने मम्मी पापा को मिस करने और अभी संतान सुख प्राप्त नहीं होने का जिक्र किया है। अगर कोई तहरीर प्राप्त होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed